Rajasthan News: गुलाबी नगरी जयपुर में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फूल गए हैं। राजस्थान हाईकोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलते ही हाईकोर्ट प्रशासन ने तुरंत पुलिस को अलर्ट किया, जिसके बाद सुरक्षा चौकी के जवानों ने आनन-फानन में सत्यमेव जयते भवन को पूरी तरह खाली करा दिया। मौके पर भारी पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता (BDDS) और डॉग स्क्वॉड पहुंच चुका है और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है।

धमकियों का तमिलनाडु कनेक्शन?
गौरतलब है कि यह इस साल की छठी घटना है। इससे पहले 6, 17, 19 और 20 फरवरी को भी इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल्स मिल चुके हैं। सूत्रों ने बताया कि इन धमकियों में अक्सर तमिलनाडु का जिक्र देखा जाता है, जो जांच का एक गंभीर विषय बन गया है। कल भी जयपुर के कई निजी स्कूलों और सेशन कोर्ट में ऐसी ही धमकी मिली थी।
2 साल में 70 से ज्यादा धमकियां, पुलिस परेशान
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 2 सालों में जयपुर पुलिस को अलग-अलग संवेदनशील जगहों को उड़ाने की 70 से अधिक धमकियां मिल चुकी हैं। ई-मेल अक्सर देर रात या सुबह जल्दी आता है। पिछले साल SMS स्टेडियम को 7 बार और हाईकोर्ट को 12 बार निशाना बनाया गया। सर्च ऑपरेशन में कम से कम 2 घंटे लगते हैं, जिससे कोर्ट की कार्यवाही पूरी तरह बाधित हो जाती है।
वकीलों में आक्रोश
राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बार के अध्यक्ष राजीव कुमार सोगरवाल ने इस पर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा, बार-बार ऐसी धमकियों से कोर्ट का काम रुकता है। हमारी पुलिस कमिश्नर और DGP से मांग है कि जल्द से जल्द उन ताकतों का पता लगाएं जो इस शरारत के पीछे हैं।
इस तरह की फर्जी या असली धमकियों से न केवल न्यायिक व्यवस्था पर असर पड़ता है, बल्कि आम जनता में भी डर का माहौल पैदा होता है। सुरक्षा प्रोटोकॉल के कारण घंटों कामकाज ठप रहता है, जिससे दूर-दराज से आए फरियादियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। जयपुर पुलिस के लिए अब इन साइबर कॉल्स और ई-मेल्स के असली सोर्स तक पहुंचना एक बड़ी चुनौती बन गया है।
पढ़ें ये खबरें
- Chardham Yatra 2026 : अब तक 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे चारधाम, भीड़ में बाबा केदारनाथ के दिवाने सबसे ज्यादा
- रायसेन में ‘अग्नि’ का तांडव: आंधी-तूफान से फैली आग, 5 जानवरों की जलकर मौत, कई घर भी चपेट में आए
- IPL 2026: चेन्नई से हार के बाद भी प्लेऑफ की रेस में बनी रह सकती है मुंबई, ये है पूरा समीकरण
- CM डॉ. मोहन 3 मई को देंगे बड़ी सौगात, इंदौर -पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले चरण का करेंगे भूमि-पूजन
- चित्रकूट नोड में जल्द होगा BEL की यूनिट का शिलान्यास, सीएम योगी ने की कार्यों की समीक्षा
