लखनऊ. गोरखपुर में भाजपा नेता की हत्या के बाद अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए योगी सरकार पर करारा हमला बोला है. अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में लॉ एंड आर्डर को ही गोली मार दी गई है. अब भाजपाई ‘आस्तीनी अपराधी’ ही भाजपा सरकार का एनकाउंटर कर रहे हैं, जिन्हें भाजपाइयों ने भूमिगत तरीक़े से पाला-पोसा है. गोरखपुर में दिनदहाड़े हुआ ये हत्याकांड बता रहा है कि बेख़ौफ अपराधियों को किसका प्रश्रय प्राप्त है. जनता समझदार है.

इसे भी पढ़ें- 3 लड़कियां, 3 बैग और नशे की खेपः ट्रेन से ले जाया जा रहा था 11 लाख से अधिक का गांजा, जानिए फिर पुलिस ने प्लान पर कैसे फेरा पानी…

आगे अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है. कानून-व्यवस्था ध्वस्त है. अपराधी खुलेआम हत्याएं कर रहे हैं. महिलाएं, बेटियां सुरक्षित नहीं है. प्रदेश में गुण्डों, माफियाओं और दबंगों की गुण्डई चल रही है. भाजपा राज में प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है. सरकार का कानून व्यवस्था और अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो है. भेदभाव चरम पर है. इस सरकार ने उत्तर प्रदेश को अंधकार में धकेल दिया है. सरकार कानून व्यवस्था संभालने में विफल है. मुख्यमंत्री जी के पास झूठे दावों के अलावा कुछ नहीं है. प्रदेश में हर दिन हत्या, लूट समेत अपराध की तमाम घटनाएं हो रही है.

इसे भी पढ़ें- UP में खोखले दावे, खौफनाक हकीकतः मॉर्निंग वॉक पर निकले BJP नेता की बेरहमी से हत्या, कानून व्यवस्था फेल, गोरखपुर का ऐसा हाल तो प्रदेश का कैसा?

उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है. लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार ने अपना रंग दिखा दिया. अभी तो ग्रीन कॉरिडोर के उद्घाटन में सजे फूल भी नहीं सूखे थे, जो 2-3 दिन पहले ग्रीन था, अब विलीन हो गया. अब भाजपा सरकार ख़ुद से वसूली करवाएगी या ख़ुद पर बुलडोज़र चलवाएगी?

इसे भी पढ़ें- बाबा ‘राज’ में बेटियों के बुरे दिन! 4 साल की मासूम का अपहरण कर किया रेप, फिर दरिंदे ने छीन ली सांसें, यही है योगी सरकार का ‘सुशासन’?

अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि भाजपा महा-भ्रष्टाचार का अड्डा है. इस सरकार में हर काम और हर विभाग में भारी भ्रष्टाचार है. जल जीवन मिशन में बजट की लूट और पानी की टंकियां के ढहने को प्रदेश की जनता पहले ही देख चुकी है. भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश को भ्रष्टाचार के दलदल में फंसा दिया है. जनता भाजपा के झूठे दावों और वादों को समझ चुकी है. 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाकर यूपी में समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाएगी.