पटना। राजधानी के जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित करबिगहिया के एक होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक विवाहिता को उसके पति ने किसी अन्य युवक के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और महिला के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद होटल से लेकर थाने तक घंटों तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
पति ने डायल 112 को दी सूचना
जानकारी के अनुसार, महिला का ससुराल पटना सिटी में है। सोमवार की रात वह बिना बताए घर से निकल गई थी। मंगलवार सुबह पति को सूचना मिली कि उसकी पत्नी करबिगहिया के एक होटल में रुकी है। पति ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई और अपने ससुराल वालों को भी सूचित कर दिया। जब सब होटल पहुंचे, तो महिला अपने दोस्त के साथ कमरे में मौजूद थी।
SSC अभ्यर्थी है महिला का दोस्त
पकड़ा गया युवक झारखंड के दुमका का निवासी है और पटना के राजीव नगर में रहकर एसएससी (SSC) की तैयारी करता है। युवक का दावा है कि वह महिला का प्रेमी नहीं बल्कि दोस्त है। उसने पुलिस को बताया कि उसके मित्र सिद्धार्थ के कहने पर वह महिला की मदद करने आया था, क्योंकि उसे बताया गया था कि पति ने महिला के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया है। देर रात होने के कारण वे होटल में रुक गए थे।
परिजनों ने भी महिला को ही कोसा
हैरानी की बात यह रही कि महिला के मायके वाले (मां, भाई, मामा) भी पति के समर्थन में दिखे। परिजनों ने थाने में स्पष्ट कहा कि महिला की गलती है और वह उनकी बात भी नहीं मानती। उन्होंने उसे साथ ले जाने से भी इनकार कर दिया और कहा कि वह कभी भी भाग सकती है।
पति के गंभीर आरोप
पति का आरोप है कि शादी के बाद भी पत्नी गैर-मर्दों से बात करती थी। समझाने या नंबर ब्लॉक करने पर वह मारपीट का झूठा आरोप लगाकर थाने पहुंच जाती थी। पति ने कहा, हमारा दो साल का बच्चा है, उसे उसका भी ख्याल नहीं है। अंततः, पुलिस के हस्तक्षेप और घंटों की काउंसलिंग के बाद मामला शांत हुआ और महिला को उसके परिजनों के साथ भेज दिया गया।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

