Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि का पर्व आस्था और ऊर्जा से भरा होता है, कल यानी 19 मार्च से ये पर्व शुरू हो रहा है और बहुत से लोग नौ दिनों का उपवास भी रखते हैं. लेकिन व्रत के दौरान सेहत का ध्यान रखना उतना ही जरूरी है. अगर सही तरीके से उपवास रखा जाए, तो यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद कर सकता है. वरना कमजोरी, डिहाइड्रेशन या एसिडिटी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. आज हम आपको कुछ जरूरी बार बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप पूरे 9 दिन स्वस्थ तरीके से व्रत रख सकते हैं.

पूरी तरह भूखे न रहें
लंबे समय तक खाली पेट रहना सही नहीं है. हर 2–3 घंटे में कुछ हल्का खाएं, जैसे फल (सेब, केला, पपीता), मखाना, मूंगफली या फिर दही या लस्सी लें.
पानी और लिक्विड का ध्यान रखें
उपवास में डिहाइड्रेशन जल्दी हो सकता है. दिनभर पर्याप्त पानी पिएं. इसके अलावा नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी ले.
संतुलित फलाहार लें
सिर्फ आलू या तला हुआ खाना न खाएं. साबूदाना खिचड़ी, कुट्टू/सिंघाड़े का आटा,उबली सब्जियां और फल,प्रोटीन के लिए पनीर और दही लें.
ज्यादा तला-भुना और मीठा न लें
व्रत के नाम पर ज्यादा तली चीजें और मिठाइयाँ खाने से वजन बढ़ सकता है और पेट खराब हो सकता है.
ऊर्जा बनाए रखें
खजूर, बादाम, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट खाएं. ये आपको लंबे समय तक एनर्जी देंगे.
हल्की एक्टिविटी करें
उपवास के दौरान बहुत भारी एक्सरसाइज से बचें. योग, प्राणायाम या हल्की वॉक करें.
पर्याप्त नींद लें
शरीर को रिकवर होने के लिए 7–8 घंटे की नींद जरूरी है. ताकि आपकी उपवास में भारीपन ना लगे.
अगर पहले से बीमारी है तो सावधानी रखें
अगर आपको Diabetes, Low Blood Pressure या कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह लेकर ही व्रत रखें.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

