प्रयागराज. शादी के वक्त सात जन्मों तक साथ देने की कसम को कलयुगी पति ने एक झटके में तोड़ दिया. युवक ने बड़ी बेरहमी से अपनी पत्नी की सांसें छीन ली. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- UP सरकार ने गुंडे पाल रखे हैं! बीच सड़क सरकारी गाड़ी खड़ी कर गुंडागर्दी, इनको ‘जीरो टॉलरेंस’ का पाठ पढ़ाना भूल गए क्या मुखिया जी?
बता दें कि पूरा मामला सरायइनायत थाना क्षेत्र के वारी ग्रामसभा के पट्टी छींट गांव का है. जहां बीती रात युवक ने धारदार हथियार से हमला कर अपनी पत्नी की जान ले ली. वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी तब हुई, जब पड़ोस में रहने वाली महिला घर पहुंची. इस दौरान उसने संगीता देवी की लाश को खून से लथपथ पड़ा देखा.
इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री जी के पास झूठे दावों के… गोरखपुर में BJP नेता की हत्या पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, जानिए ऐसा क्या कहा?
वहीं लाश को देखते ही महिला चीख पड़ी. महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे. उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पीएम के लिए भेजा. इस दौरान पति गायब मिला, जिसके बाद पुलिस ने लोकेशन ट्रैस कर गिरफ्तार कर लिया. आऱोपी पति से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल कत्ल के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है. मृतका संगीता देवी के भाई ने कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

