हेमंत शर्मा, इंदौर। इंदौर के बृजेश्वरी एनएक्स कॉलोनी में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर भोपाल से सीनियर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की टीम इंदौर पहुंच चुकी है। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरी जानकारी ली। आइए जानते है उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए क्या कुछ कहां है…
दरअसल, इंदौर के बृजेश्वरी एनएक्स कॉलोनी में हुए अग्निकांड की जांच अब तेज कर दी गई है। सीएम डॉ मोहन के निर्देश पर सीनियर आईएएस अधिकारी अनुपम राजन और सीनियर आईपीएस अधिकारी आदर्श कटियार भोपाल से इंदौर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इंदौर पुलिस कमिश्नर और कलेक्टर से पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली। प्रशासन ने इस मामले में फॉरेंसिक जांच को सबसे अहम मानते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं, ताकि आग लगने के कारणों का सटीक पता लगाया जा सके। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
ये भी पढ़ें: इंदौर में EV कार बनी ‘मौत’ की वजह! घर में भड़की आग-नहीं खुला इलेक्ट्रॉनिक लॉक, अंदर ही जिंदा जल गए 8 लोग, पढ़िए दर्दनाक हादसे की पूरी कहानी
ईवी वाहनों को सप्लाई करने वाले डीलरों के साथ होगी बैठक
फिलहाल प्रशासन हर एंगल से मामले की जांच में जुटा हुआ है। वहीं मीडिया से चर्चा करते हुए सीनियर आईएएस अधिकारी अनुपम राजन ने कहा कि यह सब जांच का विषय है कि आखिरकार ईवी व्हीकल के माध्यम से आगजनी की घटना कैसे हुई ? क्या वह व्हीकल ओवर चार्ज हुआ था ? ईवी व्हीकल के चार्जिंग पॉइंट बनाने को लेकर क्या कुछ स्टैंडर्ड प्रोसीजर फॉलो करना चाहिए ? इसको लेकर एक एसओपी जारी कर दी जाएगी और आने वाले दिनों में इस तरह की घटना की पूर्णवृत्ति ना हो इसको लेकर क्या कुछ सुधार के कदम उठाए जा सकते हैं, इसको लेकर भी काम किए जाएंगे, जिसमें आगामी दिनों में ईवी वाहनों को सप्लाई करने वाले डीलरों की भी बैठक की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Indore Fire Accident: सीएम डॉ मोहन ने इंदौर अग्निकांड पर जताया दुख, कहा- इलेक्ट्रॉनिक दरवाजे सुरक्षा के लिए अच्छे लेकिन कभी-कभी मुसीबत…
गैस सिलेंडर और इलेक्ट्रिक लॉक को लेकर कही ये बात
वहीं गैस सिलेंडर को लेकर अनुपम यादव ने कहा कि इस पहलू पर भी जांच करी जाएगी। इलेक्ट्रिक लॉक सिक्योरिटी सिस्टम को लेकर उन्होंने कहा कि लोगों को इस तरह के लॉक के प्रति जागरूकता लाने बहुत जरूरी है और जो लोग भी इस तरीके के लॉक सप्लाई करते हैं, उनके साथ भी बैठक कर जरूरी जानकारी ग्राहकों तक पहुंचाई जाए, इसको लेकर चर्चा की जाएगी।
तिलक नगर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार
सभी शवों का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया है। सभी शवों का तिलक नगर मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार होगा। मनोज पुगलिया और उनकी बड़ी बहू कि उनके घर से अंतिम यात्रा निकलेगी।
इलेक्ट्रिक कार में भड़की चिंगारी घर तक पहुंची
आपको बता दें कि इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार तड़के एक भीषण हादसा हो गया। जहां रबर कारोबारी मनोज पुगलिया के घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। EV कार में भड़की चिंगारी घर तक जा पहुंचीं। देखते ही देखते आग ने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया।
8 लोग जिंदा जले
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, चार्जिंग प्वाइंट में हुए धमाके के बाद आग पहले गाड़ी में लगी और फिर पूरे घर में फैल गई। घर के अंदर 10 से ज्यादा गैस सिलेंडर और ज्वलनशील रसायन रखे थे। जिसकी वजह से आग और भड़क उठी और कई सिलेंडरों में विस्फोट हुआ। जिससे स्थिति भयावह हो गई और इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की जान चली गई। वहीं 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

