बदायूं. दातागंज तहसील क्षेत्र के गांव सैजनी में स्थित एचपीसीएल (HPCL) के सीबीजी (कंप्रेस्ड बायो गैस) प्लांट में बीते गुरुवार को प्लांट में हुई फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई थी. इस हत्याकांड के आरोपी अजय प्रताप सिंह और उसके ताऊ राकेश सिंह की ग्यारह दुकानों पर मंगलवार को बुलडोजर चल गया.
इस कार्रवाई को देखने के लिए स्थानीय लोग भीड़ जमाए खड़े रहे. इनमें से ज्यादातर लोग अजय और उसके परिवार की दबंगई से अच्छी तरह वाकिफ थे. राजनीतिक और रसूखदार लोगों से अजय की नजदीकी का भी लोगों को पता था. कार्रवाई के दौरान लोगों को आपस में बात भी करते सुना गया. लोगों का कहना था कि वह बड़े लोगों के साथ उठता-बैठता था और बड़ी बातें करता था. पुलिसवालों से लेकर तहसील के स्टाफ तक से उसकी अच्छी दोस्ती थी. इलाके में कार्रवाई पुलिस अक्सर अजय से सलाह लेकर ही किया करती थी. ऐसे में उसका मार्केट टूटना बड़ी बात है. लोगों का यह भी कहना था कि देखो…अजय का रसूख टूट रहा है.
इसे भी पढ़ें : CBG प्लांट घटना के बाद प्लांट में की पुलिस चौकी की स्थापना, सीएम योगी के निर्देश पर जांच के लिए SIT का भी गठन
बता दें कि सीएम योगी भी इस हत्याकांड का संज्ञान ले चुके हैं. सीएम योगी ने इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए थे. उन्होंने एक पोस्ट साझा कर लिखा था कि ‘जनपद बदायूं के CBG प्लांट की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर त्वरित कार्रवाई की गई है. निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच हेतु मंडलायुक्त बरेली की अध्यक्षता में एक SIT का भी गठन किया गया है. इस संबंध में अवगत कराना है कि दोषी पहले ही गिरफ्तार है, परंतु इसके बाद भी कोई साजिश की संभावना दिखती है तो प्रदेश सरकार के अपराध एवं अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. CBG प्लांट की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस चौकी की स्थापना कर दी गई है, मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं.’
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

