अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. सदर थाना क्षेत्र के बनौली खुर्द गांव के पास हावड़ा-गया रेलवे रूट पर एक निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का स्लैब गिर गया. इस हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना उस समय हुई जब पुल के स्लैब की ढलाई का काम चल रहा था. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल मजदूरों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. कुछ मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
इसे भी पढ़ें- ‘गंगा माई नहीं रही, कमाई हो गई’, बिरयानी पार्टी को लेकर मचा बवाल, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने जो कहा…
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुल निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा था. ग्रामीणों का यह भी दावा है कि हादसे के वक्त मौके पर कोई जिम्मेदार इंजीनियर मौजूद नहीं था और काम बिना उचित निगरानी के कराया जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्लैब गिरने के तुरंत बाद ठेकेदार और निर्माण कार्य से जुड़े अन्य जिम्मेदार लोग मौके से फरार हो गए. इस बात से लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है. ग्रामीणों ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
इसे भी पढ़ें- UP सरकार ने गुंडे पाल रखे हैं! बीच सड़क सरकारी गाड़ी खड़ी कर गुंडागर्दी, इनको ‘जीरो टॉलरेंस’ का पाठ पढ़ाना भूल गए क्या मुखिया जी?
इस घटना ने रेलवे प्रशासन और निर्माण एजेंसियों की कार्यशैली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी परियोजना में सुरक्षा मानकों की अनदेखी करना चिंताजनक है. पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह ‘डब्ल्यू’ ने इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सरकार की लापरवाही को उजागर किया और प्रदेश में निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया.
इसे भी पढ़ें- UP में बस कागजों में ही कानून! डग्गामार बसों के चालक और परिचालक नशे में धुत होकर दौड़ा रहे वाहन, सरेराह कर रहे गुंडई, कहां खाक छान रहे RTO के जिम्मेदार?
मनोज सिंह ‘डब्ल्यू’ ने आगे कहा कि बिना गुणवत्ता जांच और तकनीकी निगरानी के काम कराए जा रहे हैं, जिसका खामियाजा गरीब मजदूरों को भुगतना पड़ रहा है. उन्होंने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषी ठेकेदारों और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल इस पूरे मामले में रेलवे या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

