लखनऊ. आत्महत्या का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां मां ने अपने बेटे को डांट लगाई तो उसने गुस्से में आकर फांसी लगाकर जान दे दी. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- भाजपा’राज’ में ‘विकास’ की दुर्दशा! बनने से पहले ही ढ़ह गया रेलवे ओवरब्रिज, चपेट में आने से कई मजदूर घायल, किसको कितना कमीशन मिला?
बता दें कि पूरा मामला रहीमाबाद क्षेत्र के दौलतपुर गांव का है. जहां रहने वाला अजय होली के त्योहार पर घर आय़ा हुआ था. अजय फोन पर दिन भर किसी से फोन पर बात किया करता था. ऐसे में अजय की मां ने फोन इस्तेमाल करने को लेकर डांट दिया. जिसके बाद युवक घर छोड़कर चला गया और गांव के बाहर पीएम आवास में जाकर रहने लगा. परिजनों ने लाख मनाने की कोशिश भी की, लेकिन उसने किसी की न सुनी.
इसे भी पढ़ें- ‘गंगा माई नहीं रही, कमाई हो गई’, बिरयानी पार्टी को लेकर मचा बवाल, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने जो कहा…
वहीं 2 दिन बीत जाने के बाद भी जब अजय घर नहीं पहुंचा तो अजय का भाई उसे घर ले जाने के लिए पहुंचा. जहां उसने देखा कि उसके भाई की लाश फांसी के फंदे से लटकी हुई थी. जिसके बाद अजय का भाई भागते हुए घर पहुंचा और घटना की घटना की जानकारी परिजनों को दी. जानकारी मिलते ही परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे. जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंची और लाश को फंदे से उतारकर पीएम के लिए भेजा. पुलिस ने अजय का मोबाइल कब्जे में लिया है. पुलिस का कहना है कि फोन पर वह किससे बात करता था और मौत के पीछे की असल वजह क्या है, ये जांच के बाद ही साफ हो पाएगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

