Khatu Shyam Temple Spy Case: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित करोड़ों भक्तों की आस्था के केंद्र बाबा खाटू श्याम मंदिर को लेकर एक बेहद परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने एक ऐसे जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जिसके तार सीधे पाकिस्तान से जुड़े हैं। पकड़े गए 6 आरोपियों ने खाटू श्याम मंदिर की संवेदनशील जानकारी सीमा पार भेजी है।

मोबाइल में मिले मंदिर के वीडियो और लोकेशन
ग्राउंड सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के मोबाइल फोन जब खंगाले गए, तो जांच एजेंसियां भी सन्न रह गईं। इन जासूसों ने मंदिर के चप्पे-चप्पे के वीडियो, फोटो और मंदिर की सटीक लोकेशन पाकिस्तान में बैठे कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी को भेजी थी। बताया जा रहा है कि यह गैंग देश के सैन्य ठिकानों के साथ-साथ बड़े धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाने की फिराक में था।
ऑनलाइन मिल रही थी टेरर, ट्रेनिंग और फंडिंग
गौरतलब है कि इस नेटवर्क को चलाने के लिए पाकिस्तान से ऑनलाइन माध्यम से ट्रेनिंग दी जा रही थी। इतना ही नहीं, जासूसी के काम के लिए इन्हें मोटी रकम भी भेजी गई। सूत्रों ने बताया कि यह कोई छोटा-मोटा गैंग नहीं, बल्कि एक बड़ा स्लीपर सेल नेटवर्क हो सकता है, जिसकी जड़ें अब गहरी तलाशी जा रही हैं।
खाटू में मचा हड़कंप, सुरक्षा बढ़ाने की मांग
इस खुलासे के बाद खाटूश्यामजी में स्थानीय लोगों और व्यापारियों के बीच चिंता बढ़ गई है। श्री श्याम मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मोहनदास सिंह चौहान और व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष गिरीराज माटोलिया ने प्रशासन से सख्त लहजे में मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। इसके अलावा संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए सादे कपड़ों में पुलिस की तैनाती और दर्शनार्थियों की सुरक्षा के लिए नया सिक्योरिटी प्रोटोकॉल लागू करने की मांग की गई है।
पुलिस का क्या है कहना?
बता दें कि गाजियाबाद पुलिस ने इन गिरफ्तारियों की पुष्टि कर दी है, लेकिन खाटूश्यामजी थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं मिली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही उच्च स्तर से निर्देश मिलेंगे, मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी।
इस खबर ने न केवल राजस्थान बल्कि देशभर के श्याम भक्तों को डरा दिया है। खाटू धाम में रोजाना हजारों की भीड़ उमड़ती है, ऐसे में सुरक्षा में जरा सी चूक बड़े हादसे को न्यौता दे सकती है।
पढ़ें ये खबरें
- महानदी पुल के नीचे मिली युवक की लाश, हत्या के साथ आत्महत्या के भी एंगल से जांच कर रही पुलिस…
- Chhattisgarh Assembly Live: मुख्यमंत्री साय आज पेश करेंगे दो विधेयक, मंत्री ओपी चौधरी, राजेश अग्रवाल और नेताम देंगे विधायकों के सवालों का जवाब…
- सभी भारतीयों के लिए बड़ी खबरः ईरान ने जिस दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला किया उसका 17 प्रतिशत हिस्सा तबाह, 5 साल तक भारत की गैस सप्लाई पर पड़ेगा असर, यही से आता है देश का 47 फीसदी गैस
- MP पुलिस हुई हाईटेक: ‘लैब ऑन व्हील्स’ से अब घटनास्थल पर ही सुरक्षित होंगे साक्ष्य
- Chaitra Navratri 2026 : व्रत के लिए बनाएं स्वादिष्ट समा चावल के क्रिस्पी अप्पे, यहां जानिए रेसिपी …
