Nitish Samriddhi Yatra: सीएम नीतीश के ‘समृद्धि यात्रा’ के चौथे चरण का आज अंतिम दिन है। आखिरी दिन शुक्रवार (20 मार्च) को सीएम नीतीश की यह यात्रा गयाजी और औरंगाबाद जिले में रहेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री दोनों जिलों के लिए विकास का पिटारा खोलते हुए कई परियोजनाओं की सौगात देने का काम करेंगे। इसके साथ ही वह सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम नीतीश के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
औरंगाबाद को देंगे 678 करोड़ की सौगात
‘समृद्धि यात्रा’ के तहत औरंगाबाद जिले को सीएम नीतीश कुल 678 करोड़ की योजनाओं की सौगात देने का काम करेंगे। इस दौरान सीएम जिले के विकास हेतु 555 करोड़ की 120 योजनाओं का शिलान्यास और 123 करोड़ की 142 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही, वह जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री आयोजित जनसभा को संबोधित करने का भी काम करेंगे।
गयाजी को 744 करोड़ की सौगात
औरंगाबाद के अलावा ‘समृद्धि यात्रा’ गयाजी जिले में भी पहुंच रही है। इस अवसर पर सीएम नीतीश गयाजी को 744 करोड़ की विकास परियोजनाओं का सौगात देने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री जिले के सर्वांगीण विकास हेतु कुल 377 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और 367 करोड़ की 553 याजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा अन्य जिलों की तरह गयाजी में भी सीएम नीतीश जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
इस मौके पर सीएम नीतीश के साथ दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। उनके अलावा जदयू के भी कई मंत्री और स्थानीय नेता व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
4 दिनों में 8 जिलों का दौरा
बता दें कि समृद्धि यात्रा के चौथे चरण में सीएम नीतीश ने 4 दिनों में कुल 8 जिलों का दौरे हैं, जिसके तहत मुख्यमंत्री ने 17 मार्च को भागलपुर और बांका, 18 मार्च को जमुई और नवादा, 19 मार्च को मुंगेर और लखीसराय जिले में दौरे पर थे। वहीं, आज यात्रा के आखिरी दिन गयाजी और औरंगाबाद जिले में उनकी यात्रा होनी है।
जदयू अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन
राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद नीतीश कुमार अब कभी भी सीएम पद से अपना इस्तीफा दे सकते हैं। कयास लगाया जा रहा है कि मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बिहार के अगले और बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बन सकते हैं। नीतीश कुमार ने कल 19 मार्च को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। इस पद पर उनका निर्विरोध चुना तय माना जा रहा है। वह लगातार चौथी बार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का कामान संभालेंगे।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

