Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है और आज है दूसरा दिन. नवरात्रि व्रत में ऐसा खाना जरूरी होता है जो हल्का भी हो और शरीर को भरपूर ऊर्जा भी दे. व्रत वाले अप्पे एक बेहतरीन विकल्प हैं. ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होते हैं. तो आइए जानते हैं व्रत वाले अप्पे बनाने की आसान रेसिपी.

सामग्री

1 कप सामा के चावल (वरई/मोरधन)-1 कप
दही-½ कप
आलू -1 उबला हुआ (मैश किया हुआ)
हरी मिर्च-1–2 (बारीक कटी)
अदरक -1–2 (कद्दूकस)
मूंगफली पाउडर-2 बड़े चम्मच
सेंधा नमक-स्वादानुसार
जीरा-½ छोटा चम्मच
हरा धनिया (कटा हुआ)
अप्पे सेकने के लिए घी या तेल

विधि

  1. सबसे पहले सामा के चावल को अच्छी तरह धोकर दो से तीन घंटे भिगो दें. फिर इसका गाढ़ा पेस्ट पीस लें.
  2. पिसे हुए चावल में दही मिलाएं. अब इसमें मैश किया हुआ आलू, हरी मिर्च, अदरक, मूंगफली पाउडर, सेंधा नमक, जीरा और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें. बैटर न ज्यादा पतला हो, न ज्यादा गाढ़ा.
  3. अप्पे पैन (appe pan) को गर्म करें और हर खांचे में थोड़ा सा घी/तेल डालें. बैटर डालकर मध्यम आंच पर पकाएं.
  4. जब एक साइड गोल्डन ब्राउन हो जाए, तो पलटकर दूसरी साइड भी कुरकुरी होने तक सेक लें. गरमा-गरम अप्पे को व्रत की हरी चटनी या दही के साथ परोसें

जरूरी टिप्स

ज्यादा क्रिस्पी बनाने के लिए थोड़ा सिंघाड़े का आटा मिला सकते हैं. अगर आप और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो कम तेल/घी में भी इन्हें बना सकते हैं. स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा नींबू रस भी डाल सकते हैं.