हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में साइबर ठगों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। अब हैकर्स ने ठगी का नया तरीका अपनाते हुए एक व्यापारी को एपीके फाइल भेजकर उसके बैंक अकाउंट से चार लाख रुपए उड़ा दिए। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित ने कोई ओटीपी भी शेयर नहीं किया, फिर भी खाते से पैसा निकल गया। मामले में लसूड़िया पुलिस ने आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
READ MORE: चाय न बनाने पर देवर बना हैवान: भाभी की डंडों से पीट-पीटकर की हत्या, 8 साल के भतीजे के सामने हुआ खौफनाक कांड
पुलिस के मुताबिक फरियादी संतोष गर्ग निवासी लसूड़िया क्षेत्र ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उनके मोबाइल पर बैंक से संबंधित एक मैसेज आया था। मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल में एक एपीके फाइल डाउनलोड हो गई। फाइल डाउनलोड होने के कुछ ही समय बाद उनके मोबाइल पर अकाउंट से पैसे कटने के मैसेज आने लगे।शिकायत में संतोष गर्ग ने बताया कि उन्होंने किसी को भी ओटीपी शेयर नहीं किया, न ही किसी को बैंक की जानकारी दी। इसके बावजूद उनके खाते से करीब चार लाख रुपए अलग-अलग ट्रांजेक्शन में ट्रांसफर हो गए।
READ MORE: इंदौर में MD का जाल फैलाने वाला ग्राफिक्स डिजाइनर गिरफ्तार: एक्टिवा की डिक्की में छुपाकर बेच रहा था नशा, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
पुलिस का कहना है कि एपीके फाइल के जरिए मोबाइल को रिमोट एक्सेस कर लिया जाता है, जिसके बाद हैकर्स बिना ओटीपी के भी बैंकिंग ऐप तक पहुंच बना लेते हैं और खाते से रकम ट्रांसफर कर देते हैं। लसूड़िया थाना पुलिस ने आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और अब साइबर सेल की मदद से यह पता लगाया जा रहा है कि पैसा किन खातों में ट्रांसफर हुआ है और ठगी करने वाला गिरोह कहां से ऑपरेट कर रहा है। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि किसी भी अनजान लिंक, एपीके फाइल या बैंक के नाम से आए मैसेज पर क्लिक न करें, क्योंकि एक क्लिक से पूरा अकाउंट खाली हो सकता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

