प्रदीप मालवीय, उज्जैन। एमपी के उज्जैन में आज सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव चेट्रीचंड का पर्व धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर टॉवर चौक पर भव्य आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। उन्होंने चल समारोह को भगवा झंडी दिखाकर रवाना किया और समाजजनों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। 

यह भी पढ़ें: प्रसिद्ध कथावाचक ने थामा कांग्रेस का हाथ: पार्टी ज्वाइन करते ही आदिवासियों को लेकर दिया बड़ा बयान, PC के दौरान बिजली गुल होने पर PCC चीफ ने घेरा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने भाषण में कहा कि भगवान झूलेलाल जैसे गुरुजन समाज के लिए सदैव मार्गदर्शक रहे हैं और उनका आशीर्वाद सभी पर बना रहना चाहिए। हम सभी प्रार्थना करते हैं कि किसी के जीवन में कोई कष्ट न आए और यह नववर्ष सभी के लिए नई ऊर्जा, आशा और खुशियां लेकर आए। 

यह भी पढ़ें: सतना जिला कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी:  ईमेल से मचा हड़कंप, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

उन्होंने आपसी प्रेम और भाईचारे को बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ देना ही हमारी संस्कृति की पहचान है। विकास के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है। कोई छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि सभी मिलकर सामूहिक प्रयासों से सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़ते हैं। उन्होंने सभी से मिलकर शहर, समाज और देश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: किसानों से जुड़ी जरूरी खबर: MP में 1 अप्रैल से गेहूं खरीदी, अतिरिक्त बोनस देगी सरकार, इतने किसानों ने कराया है पंजीयन

आयोजन में बॉलीवुड अभिनेत्री जयाप्रदा, अभिनेता आफताब शिवदासानी और टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में ‘गोली’ का किरदार निभाने वाले कुश शाह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। साथ ही कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक सतीश मालवीय, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित समाजसेवी महेश पारियानी और गोपाल बलवानी भी उपस्थित रहे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m