What is Abhishek Sharma Mission 2000 : बाएं हाथ के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा इस वक्त दुनिया के नंबर 1 टी20 बैटर हैं. जब वो आईपीएल 2026 में मैदान पर उतरेंगे तो सबकी नजर उन पर रहने वाली है. वो इस लीग के इतिहास में 1 शतक और 9 फिफ्टी के दम पर 1,753 रन बना चुके हैं.

What is Abhishek Sharma Mission 2000 : इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन शुरू होने वाला है. 28 मार्च को ओपनिंग मुकाबला है. पहले ही मुकाबले में आरसीबी और एसआरएच आमने-सामने होंगी. ये सीजन टीम के तूफानी ओपनर अभिषेक शर्मा के लिए बेहद खास होने वाला है. उनके निशाने पर एक-दो नहीं बल्कि 3 बड़े रिकॉर्ड रहने वाले हैं. वो मिशन 2000 के तहत काव्या मारन की टीम के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार होना चाहते हैं. आइए जानते हैं आखिर क्या है मिशन 2000 और अभिषेक कैसे इतिहास रचने वाले हैं.

दरअसल, IPL 2026 में अभिषेक के निशाने पर तीन ऐसे रिकॉर्ड हैं, जो उन्हें दिग्गज डेविड वॉर्नर और केन विलियमसन की कतार में खड़ा कर देंगे. पहला रिकॉर्ड है छक्कों का शतक, दूसरा रिकॉर्ड है 2000 रनों का क्लब और तीसरा कीर्तिमान विलियमसन का रिकॉर्ड तोड़ना. अभिषेक आसानी से ये तीनों ही कमाल कर सकते हैं, क्योंकि उनके पास वो क्षमता है कि किसी भी विरोधी टीम की गेंदबाजी लाइनअप को तहस-नहस कर सकते हैं.

अभिषेक शर्मा के निशाने पर ये 3 बड़े रिकॉर्ड

1. छक्कों का शतक (100 Sixes)- बाएं हाथ के तूफानी ओपनर अभिषेक पिछले 7 साल से SRH के लिए खेल रहे हैं. वो इस टीम के लिए आईपीएल में अब तक 96 छक्के मार चुके हैं और 4 छक्के और लगाते ही वो छक्कों की सेंचुरी पूरी कर लेंगे. ऐसा करते ही वो डेविड वॉर्नर (143 छक्के) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा सिक्स मारने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

2. 2000 रनों का क्लब- अभिषेक शर्मा हैदराबाद टीम के लिए एक और खास उपलब्धि हासिल करने के बेहद करीब हैं. वो 2000 रनों का आंकड़ा पूरा कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें 247 रन और चाहिए हैं. अगर अभिषेक ने 19वें सीजन में ये कमाल कर दिया तो वो वॉर्नर, धवन और विलियमसन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे.

3. केन विलियमसन को पछाड़ने का मौका-अगर अभिषेक ने आईपीएल 2026 में 349 रन बना दिए तो वो SRH के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दिग्गज केन विलियमसन को पछाड़ देंगे. विलियमसन के नाम इस टीम के लिए 2,101 रन दर्ज हैं, जबकि अभिषेक अब तक 74 मैचों में 1753 रन बना चुके हैं.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H