Today’s Top News : रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के 14वें दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक 2026 सदन के पटल पर रखा. विधेयक पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच चर्चा के बाद ध्वनिमत से पास हुआ.

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के दुर्ग, बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ जिले में अफीम की खेती पकड़ी गई है, जहां तरबूज, ककड़ी की खेती के बीच करीब एक एकड़ में अफीम की खेती हो रही थी. मामले की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है. पूरा मामला तमनार थाना क्षेत्र के आमाघाट का है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और घोटालों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक-2026 सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के समर्थन से यह विधेयक पारित किया गया.

बिलासपुर. चैत्र नवरात्रि के दौरान डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में लगने वाले नवरात्रि मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) कोरबा के बीच मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन 23 से 28 मार्च तक चलेगी और इस दौरान 63 स्टेशनों पर रुकेगी. पूरी दूरी तय करने में ट्रेन को करीब 14 घंटे 30 मिनट लगेंगे.

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है. यहां एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने CSEB (छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड) के ग्रामीण कार्यालय में छापा मारकर तीन कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में लिपिक पदोन्नति को लेकर गंभीर अनियमितता और अवैध वसूली के आरोप लगे हैं. संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं बिलासपुर डॉ. अनिल गुप्ता और उनकी पदोन्नति समिति के सदस्यों, स्थापना प्रभारी अधिकारी तथा स्थापना प्रभारी लिपिक पर अपात्र कर्मचारियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगा है.

रायपुर. नारायणपुर जिले के सुदूर संवेदनशील एवं पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से आए अबुझमाड़िया युवाओं ने आज नया रायपुर स्थित नवीन विधानसभा में सदन की कार्यवाही का प्रत्यक्ष अवलोकन किया. लोकतंत्र के इस जीवंत मंदिर में पहुंचकर युवाओं ने शासन-प्रशासन की विधायी कार्यप्रणाली को करीब से समझा और जनप्रतिनिधियों की भूमिका को अनुभव किया. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वनमंत्री केदार कश्यप ने इन युवाओं से मुलाकात की.

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ के युवाओं ने देखी विधानसभा की कार्यवाही, डिप्टी सीएम शर्मा और मंत्री कश्यप से की मुलाकात

CG News : CSEB ग्रामीण कार्यालय में ACB का छापा, जेई, एई और कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार

CG Navratri Special Train : डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी सुविधा, 23 से 28 मार्च तक चलेगी नवरात्रि स्पेशल ट्रेन, 63 स्टेशनों पर होगा ठहराव

छत्तीसगढ़ विधानसभा: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने वाला विधेयक पारित, सीएम साय बोले- ईमानदार प्रतिभा को मिलेगा हक

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक ध्वनिमत से हुआ पारित, स्टाम्प शुल्क में आएगी कमी

बड़ी खबर : दुर्ग, बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ में पकड़ी गई अफीम की खेती, पुलिस हिरासत में झारखंड का एक आरोपी

CG News : CSEB ग्रामीण कार्यालय में ACB का छापा, जेई, एई और कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार

CG Navratri Special Train : डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी सुविधा, 23 से 28 मार्च तक चलेगी नवरात्रि स्पेशल ट्रेन, 63 स्टेशनों पर होगा ठहराव