सतीश दुबे, डबरा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिछोर कस्बे के बढ़ा बाजार इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 65 वर्षीय महिला लक्ष्मी रजक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला का शव उसके ही कमरे में बिस्तर के नीचे पड़ा मिला। सबसे बड़ी बात यह है कि महिला के गले पर चोट के स्पष्ट निशान हैं और पहने हुए गहने भी गायब पाए गए हैं। इससे पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।

READ MORE: चलती कार बनी आग का गोला: महिला की मौत, डॉक्टर पति सुरक्षित, हादसे पर गहराया संदेह 

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी देहात जयराज कुबेर और थाना प्रभारी शिवम राजावत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हर एंगल से जांच शुरू कर दी है। एएसपी ने बताया कि महिला के गले पर चोट के निशान मिले हैं और गहने गायब हैं। यह संदिग्ध मौत का मामला है, संभवतः हत्या। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है और सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है।

READ MORE: हमीदिया अस्पताल में फिर लापरवाही: 6 माह की गर्भवती की इमरजेंसी डिलीवरी में नवजात को बताया मृत, बाद में मिले धड़कन के संकेत; परिजनों का आधी रात हंगामा

पुलिस अब तक किसी आरोपी को हिरासत में नहीं ले पाई है, लेकिन जांच तेजी से चल रही है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। क्या यह लूट के साथ हत्या का मामला है या कोई पुरानी रंजिश? ये तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, फिलहाल पुलिस की तफ्तीश जारी है।   

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m