Yorker king T Natarajan will comeback Team India: इस खिलाड़ी का क्रिकेटिंग सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. पिता एक दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करते थे, जबकि उनकी मां सड़क किनारे एक छोटी सी दुकान चलाती थीं, ताकि घर का चूल्हा जल सके. इस गेंदबाज ने कड़ी मेहनत के दम पर टीम इंडिया तक का सफर तय किया था.

Yorker king T Natarajan will comeback Team India: इंडियन प्रीमियर लीग ना सिर्फ नए टैलेंट को मौका देता है, बल्कि टीम इंडिया से बाहर चल रहे खिलाड़ियों को वापसी का रास्ता भी खोलता है. इस मंच पर अगर कोई खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करता है, तो उसकी टीम इंडिया में वापसी के चांस बढ़ जाते हैं. IPL 2026 में एक ऐसा ही तेज गेंदबाज मैदान पर उतरने वाला है, जो पिछले 5 साल से टीम इंडिया से बाहर है. ये वही खिलाड़ी है, जिसे डेब्यू के बाद ज्यादा मौके नहीं मिले और सेलेक्टर्स ने उसे टीम से बाहर कर दिया.

आखिर कौन है ये स्टार बॉलर?

ये वही भारतीय तेज गेंदबाज है, जिसकी यॉर्कर सटीकता लसिथ मलिंगा जैसी मानी जाती है और जिसमें जसप्रीत बुमराह जैसी चतुराई भी दिखती है. यहां बात किसी और की नहीं, बल्कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी. नटराजन की हो रही है. हार न मानने वाले नटराजन के लिए IPL 2026 किसी संजीवनी से कम नहीं है. दिल्ली कैपिटल्स के 10.75 करोड़ के इस गेंदबाज के रूप में वह एक बार फिर टीम इंडिया के दरवाजे खटखटाने को तैयार हैं.

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर किया था ड्रीम डेब्यू

IPL 2020 में शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी किस्मत चमकी थी और उन्हें टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू का मौका मिला था. 34 साल के तेज गेंदबाज टी. नटराजन ने 2020-21 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीनों फॉर्मेट में डेब्यू किया था. उन्होंने भारत के लिए 1 टेस्ट, 4 टी20 इंटरनेशनल और 2 वनडे मैच खेले हैं. टेस्ट में 3 विकेट, टी20 इंटरनेशनल में 7 विकेट और वनडे में 3 विकेट लिए हैं. नटराजन आखिरी बार मार्च 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी20 और वनडे सीरीज में खेलते नजर आए थे.

टीम की जीत के बाद भी हुआ बाहर

सबसे खास बात यह है कि 2020-21 ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गाबा में खेले गए टेस्ट मैच में टी. नटराजन ने डेब्यू किया था. उन्होंने पहली पारी में 24.2 ओवर गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए थे. यह मैच टीम इंडिया ने 3 विकेट से जीता था, लेकिन इसके बाद भी उनका करियर पटरी से उतर गया.

IPL 2026 के जरिए होगी वापसी

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या टी. नटराजन एक बार फिर टीम इंडिया की जर्सी पहन सकते हैं? उनकी पूरी कोशिश होगी कि वह IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करें और एक बार फिर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचें. IPL 2025 में उन्हें केवल 2 मैचों में मौका मिला था, लेकिन 19वें सीजन में उन्हें ज्यादा मौके मिलने की उम्मीद है.

10.75 करोड़ रुपये दे रही दिल्ली की टीम

वह इस बार दिल्ली की टीम के मुख्य हथियार माने जा रहे हैं. खासकर मिचेल स्टार्क की गैरमौजूदगी में उनका रोल और अहम हो जाता है. स्टार्क वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण शुरुआती कुछ मैच मिस करेंगे. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी टी. नटराजन और मुकेश कुमार के कंधों पर होगी. दिल्ली ने नटराजन को 10.75 करोड़ रुपये की सैलरी पर अपने साथ जोड़ा है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H