सुशील खरे, रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा समेत अन्य पर 7 दिन बाद FIR दर्ज हो गई है। आबकारी विभाग की शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मामले को लेकर स्थानीय विवाद भी सामने आया है।
केशुराम निनामा और उसके समर्थकों के खिलाफ FIR
दरअसल रतलाम जिले के सैलाना क्षेत्र के ग्राम शिवगढ़ में शराब दुकान पर ताला लगाने के मामले में पुलिस ने 7 दिन बाद कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा और उसके समर्थकों के खिलाफ प्रकरण (FIR) दर्ज किया है। यह कार्रवाई आबकारी विभाग की लिखित शिकायत के आधार पर की गई है।
घटना 15 मार्च रात 10 बजे की
जानकारी के अनुसार 15 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे शिवगढ़ बस स्टैंड स्थित शराब दुकान पर अचानक विवाद की स्थिति बन गई थी। इस दौरान रतलाम जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा अपने समर्थकों के साथ दुकान पर पहुंचे और दुकान का शटर बंदकर उस पर दो ताले लगा दिए थे। इससे कुछ समय के लिए दुकान का संचालन पूरी तरह रुक गया और वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई थी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

