उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बीते चार वर्षों ने राज्य की विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. यह दौर केवल योजनाओं की घोषणा का नहीं, बल्कि जमीनी क्रियान्वयन और परिणामों का रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के विजन को साकार करने में उत्तराखण्ड ने खुद को एक अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित किया है. आर्थिक मोर्चे पर राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है. वर्ष 2024-25 में राज्य का GSDP 3.81 लाख करोड़ तक पहुंच गया, जो 2021-22 की तुलना में डेढ़ गुना वृद्धि दर्शाता है. प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 2.73 लाख हो गई है. जबकि Multidimensional Poverty Index (MPI) घटकर 6.92% पर आ गया है. राज्य का ग्रोथ रेट 7.23% रहा, जो मजबूत आर्थिक आधार को दर्शाता है.
राज्य में MSME की संख्या बढ़कर लगभग 80 हजार तक पहुंच गई है. इससे लाखों लोगों को रोजगार के अवसर मिले हैं. अटल आयुष्मान योजना के तहत 61 लाख कार्ड बनाए गए और 17 लाख से ज्यादा मरीजों को 3400 करोड़ से ज्यादा का मुफ्त इलाज मिला. पर्यटन और धार्मिक आस्था के क्षेत्र में भी उत्तराखण्ड ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. चारधाम यात्रा और कांवड़ यात्रा में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे. इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में भी राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है. ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड, रोपवे परियोजनाएं और हेली सेवाओं का विस्तार, कनेक्टिविटी को नई दिशा दे रहे हैं. राज्य में हेलीपोर्ट और हेलीपैड की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है.
इसे भी पढ़ें : विकास और विश्वास के 4 सालः CM धामी ने जनता का आभार जताते हुए दिया खास संदेश, कहा- हमारी सरकार ने…
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी नवाचार देखने को मिला है. मिलेट्स नीति, कीवी नीति और ड्रैगन फ्रूट योजना के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं. “हाउस ऑफ हिमालयाज” ब्रांड के जरिए स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार मिल रहा है. मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार के चार वर्ष राज्य के लिए परिवर्तनकारी रहे हैं. कानून व्यवस्था से लेकर अर्थव्यवस्था, पर्यटन, सामाजिक कल्याण और बुनियादी ढांचे तक हर क्षेत्र में व्यापक सुधार हुए हैं. केंद्र सरकार के सहयोग और मजबूत नेतृत्व के साथ उत्तराखण्ड अब विकसित भारत के निर्माण में एक सशक्त भागीदार बनने की ओर तेजी से अग्रसर है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि हमारा संकल्प केवल विकास नहीं, बल्कि समग्र और संतुलित विकास है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

