देहरादून. राज्य में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की हलचल अब दिखने लगी है. नेताओं के बयान, दावे और वादे अभी से सुनाई देने लगे हैं. पार्टियां अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुट गई है. इसी बीच पूर्व सीएम हरीश रावत भी इन दिनों लगातार सरकार में आने को लेकर आशान्वित नजर आ रहे हैं. उनके बयानों और दावों से तो ऐसा लगता है मानों वे इस बार जीत का मन बनाकर बैठे हैं. उन्हेंने फिर एक बार जनहित को लेकर कुछ वादे जनता के सामने रखे हैं.
रावत ने एक्स पर लिखा है कि ‘कांग्रेस 2027 में सत्ता में आने पर राज्यहित में तीन प्रमुख फैसले लेगी-
- पहला फैसला इस बात पर होगा कि राज्य के संसाधनों को कैसे बढ़ाया जाए.
- दूसरा फैसला यह होगा कि भ्रष्टाचार के जो छेद बने हुए हैं, उन्हें कैसे बंद किया जाए.
- तीसरा फैसला यह होगा कि नौजवानों में जोश और उम्मीद कैसे पैदा की जाए, और जो रिक्त पद हैं उन्हें भरने का कार्य किया जाए.’
इसे भी पढ़ें : ‘कोई मेरी भी इच्छाओं को…’ सोने नहीं दे रही मुख्यमंत्री की कुर्सी? फिर उजागर हुई पूर्व सीएम की कामना, सपने में आ रही अधूरी इच्छाएं, क्या है इशारा?
रावत ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी बात कही. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘निश्चित तौर पर हम 2027 में सत्ता में आने पर शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार लाएंगे. उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षण संस्थाओं की स्थापना और सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित करेंगे. जिससे हर क्षेत्र में शिक्षा के साथ-साथ समग्र विकास को नई गति मिल सके.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

