कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए के अड्डे पर छापा मारा। इस दौरान 2 लाख 90 हजार रुपए के साथ 10 लोगों को गिरफ्तार किया। हैरानी की बात यह है कि पकड़े गए आरोपियों में से 2 विशेष पुलिस बल (SAF) के जवान थे। जिन्होंने बटालियन के खंडहरनुमा सरकारी क्वार्टर को जुआ खेलने को अड्डा बनाया था।
SAF के पुराने आवास परिसर में 52 परियों पर लग रहा था दांव
दरअसल, ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस ने विशेष पुलिस बल (SAF) की द्वितीय वाहिनी के पुराने आवास परिसर में छापामार कार्रवाई की है। जिसमें जुआरियों की टोली दांव लगाते पकड़ी गई। क्राइम ब्रांच ने दबिश देकर कंपू थाना पुलिस को सौंप दिया है। जहां आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कार्रवाई की गई है।
SAF जवान समेत 10 आरोपी गिरफ्तार
छापेमारी में द्वितीय वाहिनी और 13वीं वाहिनी के दो आरक्षक धीरेन्द्र सिंह द्वितीय वाहिनी, बैच नंबर 85, आरक्षक मलखान सिंह 13वीं वाहिनी, बैच नंबर 327 समेत 10 जुआरी पकड़े गए हैं। जबकि एक जुआरी चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए आरक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया है। 13वीं वाहिनी के आरक्षक की जानकारी उसके कमांडेंट को भेज दी गई है।
2 लाख 90 हजार समेत 9 मोबाइल बरामद
आशंका जताई जा रही है कि जुआरियों को बटालियन परिसर का रास्ता आरक्षकों ने ही दिखाया होगा। तलाशी में कुल 2 लाख 90 हजार रुपये और 9 मोबाइल फोन बरामद हुए। बटालियन अधिकारियों के अनुसार, पुराने आवास कंडम घोषित हो चुके हैं और नए आवास आवंटित होने के बाद वहां कोई आना-जाना नहीं होता। परिसर में सन्नाटा रहता है। जिसका फायदा उठाकर जुआरियों की टोली नियमित रूप से जमा हो रही थी। T.I. अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

