कुंदन कुमार, पटना। पटना एयरपोर्ट से अब नवी मुंबई के लिए भी डायरेक्ट हवाई सेवा की शुरुआत हो रही है। इंडिगो विमान कंपनी 29 मार्च से यह फ्लाइट ऑपरेट करेगी, जो सप्ताह में सभी दिन चलाया जाएगा। पहली बार इस सेक्टर में विमान का परिचालन इंडिगो करने जा रही है।

पटना से पुणे के लिए भी मिलेगी हवाई सेवा

इसके अलावा इंडिगो पटना से पुणे के लिए भी एक नया विमान ऑपरेट कर रही है, जो रात में 2 बजे पटना आएगी और फिर रात में 2 बजकर 55 मिनट पर पटना से चलकर सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर पुणे पहुंचेगी। यह विमान 30 मार्च से पटना एयरपोर्ट से शुरू होगी।

पटना से मुंबई के लिए हर दिन मिलेगी फ्लाइट

वहीं, एयर इंडिया भी बिहार महाराष्ट्र सेक्टर में 29 मार्च से ही पटना-मुंबई के लिए नई विमान सेवा शुरू करने जा रही है। यह विमान में सप्ताह के सातों दिन चलाए जाएंगे। कुल मिलाकर देखे तो बिहार और महाराष्ट्र सेक्टर के कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए ये निर्णय विमान कंपनी ने लिया है।

कनेक्टिविटी को मिलेगी और मजबूती

नई फ्लाइट सेवाओं के शुरू होने से पटना एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। साथ ही महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों से बिहार का जुड़ाव बढ़ेगा, जिससे यात्रियों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

रोजाना लगभग 50 विमानों का संचालन

बता दें कि पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रोजाना लगभग 50 उड़ानें संचालित होती हैं। यह मुख्य रूप से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, और हैदराबाद जैसे प्रमुख भारतीय शहरों को जोड़ता है। पटना एयरपोर्ट से इंडिगो, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइसजेट की विमानें उड़ान भरती हैं।

ये भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट युद्ध: PM मोदी के संबोधन पर भड़के पप्पू यादव, बोले- तैयार रहने का क्या मतलब? यह एक कमजोर…