IPL 2026 Best All rounders List: क्रिकेट में तीन अहम मोर्चे होते हैं, बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग. हर खिलाड़ी का अपना रोल होता है. टी20 क्रिकेट में एक कहावत है कि बल्लेबाज मैच जिताते हैं, जबकि गेंदबाज सीरीज, लेकिन जब टूर्नामेंट की बात आती है तो ऑलराउंडर्स का रोल सबसे अहम होता है. ऑलराउंडर गेंद, बल्ले और फील्डिंग तीनों में कमाल होता है और जिस टीम के पास तगड़े ऑलराउंडर होते हैं, वह टीम दूसरों के मुकाबले ज्यादा घातक नजर आती है.
आईपीएल 2026 में 7 ऐसे ही तूफानी ऑलराउंडर तबाही मचाने के लिए तैयार हैं, जो अकेले के दम पर बाजी पलटने का माद्दा रखते हैं. इस लिस्ट में 3 भारतीय जबकि 4 विदेशी खिलाड़ी हैं. ये खिलाड़ी जिस भी दिन अपने रंग में रहे तो विरोधियों के होश उड़ा देते हैं.
IPL 2026 में तबाही मचाने उतरेंगे ये 7 ऑलराउंडर
हार्दिक पांड्या (मुंबई इंडियंस)

मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं. इस लीग में 152 मैच खेलकर 2749 रन बनाने के साथ 78 विकेट ले चुके हैं. मीडियम पेस से विकेट निकालते हैं और मिडिल ऑर्डर में आकर तूफानी छक्के ठोकते हैं. हार्दिक अकेले के दम पर मैच जिताने की क्षमता रखते हैं.
शिवम दुबे (चेन्नई सुपर किंग्स)

टी20 विश्व कप 2026 में कमाल का फॉर्म दिखाया था. वह चेन्नई के लिए मिडिल ओवर्स में सबसे बड़े ‘पावर-हिटर’ हैं. स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ दुबे दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं, जरूरत पड़ने पर गेंद से विकेट भी निकालते हैं. 79 मैचों में उनके नाम 1859 रन और 5 विकेट दर्ज हैं.
कैमरून ग्रीन (कोलकाता नाइट राइडर्स)

आईपीएल 2026 के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. केकेआर ने उन्हें 25.20 करोड़ में खरीदा था. ग्रीन के पास गेंद और बल्ले दोनों से तूफानी प्रदर्शन करने की क्षमता है. वह इससे पहले मुंबई और आरसीबी के लिए कई कमाल की पारियां खेल चुके हैं. 29 मैचों में उनके नाम 707 रन और 16 विकेट दर्ज हैं. वह 1 शतक और 2 फिफ्टी मार चुके हैं.
रविंद्र जडेजा (राजस्थान रॉयल्स)

इस लीग के सबसे सीनियर ऑलराउंडर्स में शुमार हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कई सालों तक मैच विनर रहे. उनके पास जादुई स्पिन, बिजली जैसी फील्डिंग और लोअर ऑर्डर में तगड़ी फिनिशिंग क्षमता है. जडेजा 254 मैच खेलकर 170 विकेट ले चुके हैं और बल्ले से 3260 रन बनाए हैं.
राशिद खान (गुजरात टाइटंस)

दुनिया के नंबर-1 टी20 ऑलराउंडर कहलाते हैं. उनकी गुगली का तोड़ आज भी किसी के पास नहीं है. यह खिलाड़ी सालों से मैच विनर रहा है. टी20 क्रिकेट में 700 से ज्यादा विकेट दर्ज हैं. आखिरी ओवर्स में उनके ‘हेलीकॉप्टर शॉट्स’ मैच का रुख पलट देते हैं. आईपीएल के 136 मैचों में 158 विकेट निकाले हैं. बल्ले से 585 रन भी बनाए हैं.
रोमारियो शेफर्ड (आरसीबी)

वेस्टइंडीज से आने वाले इस खूंखार ऑलराउंडर के पास गेंद और बल्ले दोनों से मैच जिताने की क्षमता है. वह डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी के प्रमुख ‘फिनिशर’ हैं. भारी-भरकम कद-काठी और आखिरी के ओवरों में क्लीन हिटिंग के लिए पहचाने जाते हैं. इस लीग में वह अब तक 19 मैचों में 185 रन बनाने के साथ 10 विकेट ले चुके हैं. उनका 200+ का स्ट्राइक रेट किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने के लिए काफी है. देखा होगा 19वें सीजन में यह खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करता है.
मार्को यानसन (पंजाब किंग्स)

दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्टार ऑलराउंडर हैं, जो बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं. उन्हें नई गेंद से स्विंग और अतिरिक्त उछाल मिलता है. आखिरी के ओवरों में यानसन लंबे छक्के मारने की क्षमता रखते हैं, जो पंजाब के लिए ‘एक्स-फैक्टर’ साबित होने वाला है. इस लीग के इतिहास में वह हैदराबाद और पंजाब के लिए खेलते हुए 35 मैचों में 36 विकेट ले चुके हैं.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

