पटना। बिहार की राजधानी का सबसे व्यस्त इलाका बोरिंग रोड चौराहा अब पूरी तरह से बदल चुका है। बुडको द्वारा किए गए सौंदर्यीकरण कार्य के बाद यह चौराहा शहर के एक नए लैंडमार्क के रूप में उभरा है। करीब 3500 स्क्वायर फीट में फैले इस प्रोजेक्ट में आधुनिक तकनीक और कलात्मकता का बेहतरीन तालमेल देखने को मिल रहा है।
जयपुर से आया 15 फीट ऊंचा सोलर पॉम ट्री
इस चौराहे का मुख्य आकर्षण यहां लगाया गया सोलर पॉम ट्री है। राजस्थान की राजधानी जयपुर से विशेष रूप से मंगवाया गया यह ट्री लगभग 15 फीट ऊंचा है। इसमें 500 वाट के शक्तिशाली बल्ब लगाए गए हैं। यह पूरी तरह से सौर ऊर्जा पर आधारित है, जो दिन भर चार्ज होने के बाद रात में अपनी रोशनी से पूरे इलाके को जगमग करता है।
राजस्थान के लाइमस्टोन से निखरी फ्लोरिंग
चौराहे के चारों ओर पैदल चलने वाले रास्तों (फ्लोरिंग) के लिए राजस्थान से मंगाए गए प्रीमियम लाइमस्टोन का उपयोग किया गया है। यह पत्थर अपनी मजबूती (ड्यूरेब्लिटी) के साथ-साथ देखने में काफी आकर्षक है, जिससे चौराहे को एक क्लासिक लुक मिला है। साथ ही, पूरे क्षेत्र में फसाड लाइटें लगाई गई हैं जो रात के वक्त इसकी सुंदरता में चार चांद लगा देती हैं।
दिल्ली का कोबरा फाउंटेन
- पुराने फाउंटेन को हटाकर अब यहां दिल्ली से मंगाया गया स्टेनलेस स्टील कोबरा फाउंटेन लगाया गया है। इसके पास ही स्थित शिव मंदिर के पीछे की 500 स्क्वायर फीट की दीवार को ग्रीन वॉल में तब्दील कर दिया गया है।
- यहां कुल 2500 पौधे लगाए गए हैं।
- सिंचाई के लिए आधुनिक ड्रिप इरिगेशन सिस्टम का प्रयोग किया गया है, जिससे स्विच ऑन करते ही सभी पौधों को पानी मिल जाता है।
पुलिस बूथ का नवीनीकरण
शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए यहां मेरा पटना मेरी जवाबदेही का बोर्ड लगाया गया है। इसके अलावा, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने वाले पुलिस बूथ को रिनोवेट कर थोड़ा आगे शिफ्ट किया गया है, ताकि सड़क पर जगह कम न पड़े। मंदिर की मरम्मत और पेंटिंग के बाद अब यह पूरा परिसर किसी सेल्फी पॉइंट से कम नहीं लग रहा है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

