IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वां सीजन शुरू होने से पहले टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. आरआर को नया मालिक मिल गया है. अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी और उनके कंसोर्टियम ने राजस्थान रॉयल्स को 1.63 बिलियन डॉलर (करीब 15,289 करोड़ रुपए) की रिकॉर्ड बोली लगाकर फ्रेंचाइजी को खरीदा लिया है. इस बड़ी डील के बाद राजस्थान रॉयल्स आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी बिकने वाली टीम बन गई है. 

सबसे पहले 67 मिलियन डॉलर में खरीदी गई थी Rajasthan Royals

इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत में राजस्थान रॉयल्स को करीब 67 मिलियन डॉलर यानी 260-270 करोड़ में खरीदा गया था. अगर उसे आज की वैल्यू में देखा जाए तो यह करीब 628 करोड़ रुपए के आसपास होती है. इतिहास के पन्नों में फेरबदल हुआ, मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स 1.63 बिलियन डॉलर यानी लगभग 15,289 करोड़ रुपए में बिकी. 2008 के मुकाबले इस टीम की वैल्यू करीब 24 गुना बढ़ चुकी है.

कौन है राजस्थान रॉयल्स के नए ऑनर ?

दरअसल, काल सोमानी टेक्नोलॉजी और निवेश जगत के एक प्रमुख उद्यमी हैं। वह साल 2021 में आरआर फ्रेंचाइजी के साथ निवेशक के रूप में जुड़े थे. उस समय उन्होंने कहा था कि IPL और राजस्थान रॉयल्स में भविष्य की बड़ी संभावनाएं हैं. वे इस निवेश को लेकर काफी उत्साहित हैं. बताते चलें कि सोमानी ने टेक्नोलॉजी, एड-टेक, डेटा प्राइवेसी, AI गवर्नेंस और स्पोर्ट्स टेक जैसे क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर कई कंपनियां बनाई हैं. इस नए डील के साथ अब खेल के क्षेत्र में भी  उनका निवेश मजबूत हो गया है.