बलिया। जिले में पुल निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। पिलर के सरिया का ढांचा गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि अन्य दो घायल मजदूरों का इलाज चल रहा है। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन चल रही है।
लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी
यह पूरा मामला जिले के बेल्थरा रोड का है। जहां मधुबनी गांव के पास घाघरा नदी पर निर्माणाधीन पुल सरिया बांधते समय लोहे का ढांचा अचानक गिर गया। जिसकी चपेट में चार मजदूर आ गए। आस-पास मजदूर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
READ MORE: ग्रेटर नोएडा एयरपोर्ट के लोकार्पण को लेकर प्रशासन अलर्ट, 28 मार्च को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
पुलिस ने बताया कि हादसे में लखीमपुर जिले के धरहरा क्षेत्र के खैरा पुरवा के निवासी पप्पू(30 वर्षीय) और अमित (30 वर्षीय) नाम के मजदूर की मौत हो गई। वहां गंभीर रूप से घायल हुए दो मजदूरों का इलाज जारी है। वहीं स्थानीय निवासियों का आरोप है कि निर्माण कार्य में यदि सावधानी बरती जाती, तो इस तरह की दुर्घटनाएं टाली जा सकती थी। हादसे के कारणों की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

