कॉफी सिर्फ हमें रिफ्रेश करने का काम नहीं करती, बल्कि यह त्वचा की देखभाल में भी काफी असरदार मानी जाती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, कैफीन और एक्सफोलिएटिंग गुण त्वचा को साफ, चमकदार और टोन करने में मदद करते हैं. अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो यह कालापन कम करने और ग्लो बढ़ाने में सहायक हो सकती है. आज हम आपको कॉफी इस्तेमाल करने के कुछ आसान और असरदार तरीके बतायेंगे.

कॉफी और शहद फेस स्क्रब

1 चम्मच कॉफी पाउडर, 1 चम्मच शहद

चेहरे पर हल्के हाथों से 2–3 मिनट मसाज करें।10 मिनट बाद धो लें।इससे डेड स्किन हटती है और त्वचा मुलायम और ग्लोइंग बनती है।

कॉफी और दही फेस पैक

1 चम्मच कॉफी, 1 चम्मच दही

चेहरे पर लगाकर 15 मिनट छोड़ दें,फिर ठंडे पानी से धो लें।इससे टैनिंग कम होती है, स्किन ब्राइट होती है।

कॉफी और एलोवेरा जेल

1 चम्मच कॉफी, 1 चम्मच एलोवेरा जेल
चेहरे पर लगाकर 10–15 मिनट रखें। त्वचा को ठंडक मिलती है और सन डैमेज कम करने में मदद करता है।

कॉफी और नारियल तेल (बॉडी स्क्रब)

2 चम्मच कॉफी, 1 चम्मच नारियल तेल
शरीर पर लगाकर स्क्रब करें, खासकर काले हिस्सों (कोहनी, घुटने) पर लगायें। कालापन धीरे-धीरे कम होता है।त्वचा सॉफ्ट बनती है।

कॉफी और नींबू (ऑयली स्किन के लिए)

1 चम्मच कॉफी,कुछ बूंदें नींबू का रस
5–10 मिनट तक लगाकर रखें, फिर धो लें।ऑयल कंट्रोल करता है और स्किन टोन सुधारने में मदद करता है।

जरूरी सावधानियां

  1. हफ्ते में 2–3 बार से ज्यादा इस्तेमाल न करें.
  2. बहुत जोर से स्क्रब न करें.
  3. संवेदनशील त्वचा पर पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
  4. अगर जलन या एलर्जी हो, तो तुरंत इस्तेमाल बंद करें.