खून की कमी को दूर करने के लिए अक्सर चुकंदर का सेवन करने की सलाह दी जाती है. इस बात में कोई शक नहीं है कि चुकंदर आपकी सेहत को मजबूत बनाए रखने में कारगर साबित हो सकता है. लेकिन जब भी चुकंदर को छीलकर काटा जाता है, तो न केवल हाथ लाल रंग से सन जाते हैं बल्कि किसी न किसी जगह पर लाल रंग का दाग भी पड़ जाता है. तो आज हम आपको बताएंगे कि चुकंदर के लाल रंग के जिद्दी दाग को आप आसानी से कैसे हटा सकते हैं.

नींबू का रस

दाग वाली जगह पर ताजा नींबू का रस लगाएं. 5–10 मिनट छोड़ दें. फिर पानी से धो लेंनींबू में मौजूद एसिड दाग को हल्का करने में मदद करता है.

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं. दाग पर हल्के हाथ से रगड़ें, फिर धो लें. यह एक नेचुरल क्लीनर की तरह काम करता है.

सिरका

सफेद सिरका दाग पर डालें. कुछ मिनट बाद धो लें. खासकर कपड़ों के दाग के लिए असरदार होता है.

नमक और नींबू

पहले दाग पर नमक छिड़कें, फिर नींबू रगड़ें. कुछ देर बाद साफ पानी से धो लें. ये कॉम्बिनेशन जिद्दी दाग पर अच्छा काम करता है.

साबुन और गुनगुना पानी

तुरंत दाग लगे तो गुनगुने पानी और साबुन से धो लें. ताजा दाग जल्दी निकल जाते हैं.

हाथों से दाग हटाने के लिए

नींबू या टूथपेस्ट से हल्के से रगड़ेंफिर हाथ धो लें. रंग धीरे-धीरे गायब हो जाएगा.