हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्यप्रदेश में अवैध हथियारों की तस्करी का बड़ा नेटवर्क सामने आया है। इंदौर ग्रामीण के मानपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हथियारों की खरीद-फरोख्त करते 4 आरोपियों को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि फोरलेन पर सप्लाई होने वाली थी। आरोपियों के कब्जे से 10 देशी पिस्टल, 13 मैगजीन, जिंदा कारतूस, मोबाइल और बाइक बरामद हुई है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार द्विवेदी और एसडीओपी ललित सिंह सिकरवार के नेतृत्व में की गई। थाना प्रभारी मानपुर महेंद्र मकासरे और उनकी टीम को यह बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग फोरलेन के पास हथियारों की डील करने आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: इंदौर अग्निकांड मामले में अहम सुराग: इस वजह से भड़की थी चिंगारी, घर में आग लगने से 8 लोग जिंदा जले थे

इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की और लेबड़-मानपुर फोरलेन स्थित तुलसी चिनार ग्रीन पार्क कॉलोनी के पास चारों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों शिवम तोमर निवासी मुरैना, कार्तिक लसोरिया निवासी इंदौर, राजू छाबड़ा निवासी धार, भगत सिंह दांगी निवासी धार तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 10 देशी पिस्टल 13 मैगजीन 6 जिंदा कारतूस 5 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल एक बैग कुल करीब 4 लाख 23 हजार रुपए का सामान बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें: 10वीं की छात्रा ने मौत को लगाया गले: परीक्षा में पेपर बिगड़ने के बाद हुई डिप्रेशन का शिकार, उठा लिया खौफनाक कदम  

पुलिस के मुताबिक, आरोपी हथियारों की तस्करी कर इंदौर और आसपास के इलाकों में सप्लाई करने की तैयारी में थे। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है और दूसरे आरोपी पर एनडीपीएस और मारपीट के केस दर्ज हैं। चारों आरोपियों के खिलाफ मानपुर थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25-27 और बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये हथियार कहां से लाए गए थे और किन लोगों तक पहुंचाए जाने थे। इंदौर ग्रामीण पुलिस का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े और लोगों की गिरफ्तारी भी जल्द हो सकती है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m