कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर में एक पति अपनी पत्नी को खोज रहा है। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी तीन मासूम बच्चों की मां है और वह पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ भाग गई है। घर में रखी नगदी और सोने चांदी के जेवरात भी ले गयी। पीड़ित पति ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया है। ऐसे में जिला प्रशासन को शिकायत करते हुए उसने सरकार से गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी को खोजने में मदद की जाए। उसने यह भी आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसके साथ कभी भी कुछ भी अनहोनी भी कर सकती है।

दरअसल, ग्वालियर जिले के गिजौरा गांव के रहने वाले संतोष गोंड ने ग्वालियर जिला प्रशासन को लिखित शिकायत की है। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी प्रीति को पड़ोस में रहने वाला अभिषेक पंडित बहला फुसलाकर भगा ले गया। उसके तीनों बच्चे 11 साल की हर्षिता, 8 साल की पलक और 5 साल के नैतिक ने उसको अभिषेक के साथ आखिरी बार 10 मार्च को सुबह जाते हुए देखा। प्रीति घर में रखे हुए 02 लाख रुपये नगद और सोने की झुमकी, दो मंगलसूत्र, चांदी की करधोनी और पाईजेब भी अपने साथ ले कर चली गयी।

ये भी पढ़ें: अस्पताल ले जाने के बहाने मेरे… कॉलेज छात्रा ने प्रोफेसर पर लगाए गंभीर आरोप, हाथ की नस काट कर की आत्महत्या की कोशिश

अननोन नंबर से मिल रही धमकी, मां की यादव में दिन-रात रो रह बच्चे

गिजौरा पुलिस थाने में शिकायत करने पर कोई सुनवाई नही हो रही है। आरोपी अभिषेक के परिवार वालों से बात करने पर उल्टी धमकी मिल रही है। अननोन नंबर से उसे धमकी भरे कॉल भी आ रहे है। संतोष का कहना है कि मासूम तीनों बच्चे अपनी मां की याद में दिन रात रो रहे है। डर यह भी है कि प्रीति और अभिषेक उसके साथ कुछ अनहोनी भी कर सकते है। ऐसे में पुलिस की ओर से सुनवाई न किये जाने के बाद जिला प्रशासन को शिकायत पत्र सौंपकर सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें: संभाजी नगर की नाजिया बनी वंशिका: खंडवा में महाराष्ट्र की युवती ने सनातन अपनाकर रचाई शादी, आस्था में बदला सोशल मीडिया से शुरू हुआ रिश्ता

वहीं इस मामले में एडीएम सीबी प्रसाद का कहना है कि शिकायतकर्ता को एसपी ऑफिस में शिकायत करने की सलाह दी है। ताकि नियमानुसार कार्रवाई हो सके। फिलहाल संतोष को एक ओर पत्नी और उसके प्रेमी से जान का खतरा सता रहा है। वहीं तीनों मासूम बच्चों को देखते हुए वह सरकार से पत्नी को खोजने में मदद की गुहार भी लगा रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m