शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में संगठित अपराधों पर बड़ा एक्शन होगा। भोपाल, इंदौर, खरगोन में हुए संगठित अपराधों की जांच होगी। प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने मध्य प्रदेश एसटीएफ को जिम्मेदारी सौंपी है। एसटीएफ की निगरानी में एक स्पेशल टीम बनाई गई। इस टीम में नौ अधिकारियों को रखा गया है। एडीजी STF डी श्रीनिवास वर्मा की देखरेख में इन सभी अपराधों की जांच होगी। प्रदेशभर में लॉरेंस गैंग और उनके गैंग के हैरी बॉक्सर के नाम से आ रही करोड़ों की वसूली की धमकियां की सभी केस की जांच एसटीएफ करेगी। जल्द बड़ी कार्रवाई और गिरफ्तारी की उम्मीद है।
प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से व्यापारियों को एक्सटॉर्शन की धमकी दी गई थी। इंदौर के तुकोगंज थाने में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी का मामला सामने आया था। भोपाल के कोलार थाने में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से 10 करोड़ रुपए की सर्राफा व्यापारी से मांगी गई थी।
ये भी पढ़ें: सीएम डॉ मोहन ने छिंदवाड़ा बस हादसे पर जताया दुख: मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख-गंभीर घायलों को 1-1 लाख की सहायता राशि देने का किया ऐलान
खरगोन जिले में किसान कारोबारी दिलीप सिंह राठौड़ के घर पर फायरिंग की घटना हुई थी। इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। गैंग के मेंबर हैरी बॉक्सर और आरजू बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की थी। बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर गोलियां चलाई थीं, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।
ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की भ्रामक खबरे फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, राजधानी में SOP लागू; सोशल मीडिया पर 24×7 पैनी नजर
इसके अलावा करीब एक महीने पहले अशोकनगर में बिल्डर और कारोबारी अंकित अग्रवाल को भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी मिली थी और 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। इन सभी मामलों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े ‘हैरी बॉक्सर’ का नाम सामने आया था। अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग धमकी मामले की जांच STF करेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

