IPL 2026, RCB vs SRH Playing 11: जिस पल का इंतजार था, वो घड़ी आ चुकी है. अब से कुछ घंटों के बाद आईपीएल 2026 का आगाज होगा. ओपनिंग मुकाबला 28 मार्च (शनिवार) को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होने जा रहा है. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा, जबकि पहली बॉल 7.30 बजे फेंकी जाएगी. यह 19वें सीजन का पहला मैच है, इसलिए प्लेइंग 11 कैसी होगी, इसे लेकर तमाम तरह के सवाल हैं.

आईपीएल 2025 का खिताब जीतने वाली आरसीबी रजत पाटीदार की कप्तानी में उतर रही है, जबकि हैदराबाद की टीम को पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में वही लीड करेंगे. आरसीबी के पास इस बार दिग्गजों की फौज है, जिसमें विराट कोहली, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड और जैकब बेथेल जैसे विस्फोटक खिलाड़ी हैं, जबकि हैदराबाद के पास टी20 के टॉप 2 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की तूफानी ओपनिंग जोड़ी के अलावा ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा और लियाम लिविंगस्टोन जैसे धुरंधर हैं.

किस टीम का पलड़ा है भारी? (IPL 2026)

ओपनिंग मुकाबले से पहले आपको रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड भी जान लेना जरूरी है. दोनों टीमों के बीच अब तक 25 बार जंग हुई है. इस दौरान बेंगलुरु ने 11 और हैदराबाद ने 14 मैच अपने नाम किए हैं. हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा भारी है, लेकिन नए सीजन में यह आंकड़ा बराबर भी हो सकता है.

चिन्नास्वामी में RCB vs SRH का हेड टू हेड रिकॉर्ड

जिस मैदान पर पहला मैच होना है, वहां दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड देखें तो ये टीमें अब तक 8 बार टकराई हैं. घर पर आरसीबी के आंकड़े बेहतर हैं. आरसीबी ने यहां 5 मैचों में जीत दर्ज की, जबकि हैदराबाद के खाते में 3 जीत आई हैं. पिछले 5 मैचों में RCB ने 3 और SRH ने 2 में जीत हासिल की. पिछले सीजन इस मैदान पर आरसीबी और हैदराबाद के बीच 1 मुकाबला खेला गया था, जो SRH ने 42 रनों से जीता था. मतलब यह कि इस मैदान पर आरसीबी का पलड़ा भारी रहा है.

चिन्नास्वामी की पिच कैसी है? (IPL 2026)

चिन्नास्वामी की पिच की बात करें तो यह बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है. यहां की बाउंड्री छोटी हैं, जबकि आउटफील्ड तेज है. यहां स्कोर 180 से 200 तक आराम से जा सकता है. अब तक आईपीएल में इस मैदान पर 100 मैच हुए हैं, जिनमें पहली बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 43, जबकि चेज करने वाली टीम ने 53 मैच जीते हैं. 4 मैचों का रिजल्ट नहीं निकला. पहली पारी में यहां औसतन 168 रन बनते हैं. टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी करना पसंद करती है.

RCB की संभावित प्लेइंग XI और इम्पैक्ट प्लेयर

विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, मंगेश यादव.

इम्पैक्ट खिलाड़ी – सुयश शर्मा

SRH की संभावित प्लेइंग XI और इम्पैक्ट प्लेयर

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंदु मेंडिस, ब्रायडन कार्स, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी

इम्पैक्ट खिलाड़ी – शिवम मावी