जब गर्मियों की चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से राहत पाने की बात आती है, तो एक ठंडे और ताजगी भरे ड्रिंक का कोई मुकाबला नहीं और बाजार में ऐसे ड्रिंक्स के बहुत से ऑप्शन मौजूद हैं लेकिन बाज़ार वाले ड्रिंक्स में बहुत ज्यादा मात्र में चीनी और प्रिजर्वेटिव्स रहते हैं, जो सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छे नहीं होते. ऐसे में, घर पर बना मॉकटेल एक बेहतरीन विकल्प हैं. इसका स्वाद तो जबरदस्त होता ही है, साथ ही ये सेहतमंद भी होते हैं और तुरंत एनर्जी भी देते हैं. आइए, जानते हैं स्वादिष्ट मॉकटेल की रेसिपी.

आम पन्ना मॉकटेल
सामग्री
आम -2 कच्चे (उबले हुए)
चीनी या गुड़-3–4 चम्मच
जीरा पाउडर-½ चम्मच भुना
काला नमक-स्वादानुसार
पुदीना पत्तियां
ठंडा पानी
बनाने की विधि
उबले हुए आम का गूदा निकाल लें और उसमें चीनी, जीरा पाउडर, काला नमक और पुदीना मिलाकर ब्लेंड करें. इसमें ठंडा पानी मिलाकर अच्छे से मिक्स करें. बर्फ डालकर सर्व करें.
नींबू पुदीना कूलर
सामग्री
नींबू का रस-2
पुदीना पत्तियां-8–10
शहद या चीनी-2 चम्मच
सोडा या ठंडा पानी
बर्फ
बनाने की विधि
गिलास में पुदीना और शहद को हल्का मसल लें. फिर नींबू का रस डालें और ऊपर से सोडा या पानी डालें. बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.
तरबूज मिंट मॉकटेल
सामग्री
तरबूज के टुकड़े-2 कप
पुदीना पत्तियां-5–6
नींबू का रस-1 चम्मच
थोड़ा काला नमक
बनाने की विधि
सभी सामग्री को ब्लेंड करें और छान लें. ठंडा करने के लिए बर्फ डालें. यह ड्रिंक बेहद हाइड्रेटिंग और हल्का होता है.
पाइनएप्पल जिंजर फिज
सामग्री
अनानास का रस-1 कप
अदरक का रस-½ चम्मच
शहद-1 चम्मच
सोडा
बर्फ
बनाने की विधि
अनानास का रस, अदरक का रस और शहद मिलाएं. ऊपर से सोडा डालें और बर्फ डालकर अच्छे से मिक्स करें. हल्का स्पाइसी और फ्रेश स्वाद तैयार है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

