सोनभद्र। जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक महिला ने प्लान बनाकर अपने दोस्त को मौत के घाट उतारा दिया। महिला ने अपने पति और भांजे के साथ मिलकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया। फिर शव को सिरसी डैम के पास गहरी खाई में फेंक दिया लेकिन कार ड्राइवर ने उनकी पोल खोलकर रख दी। ड्राइवर ने आरोप लगाया है कि महिला और उसके साथी ने इस भेद को खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
पति और भांजे के साथ मिलकर की हत्या
यह पूरा मामला जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र का है। जहां पेढ़ गांव में चंदौली के एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की गई। पुलिस के अनुसार, 50 वर्षीय कुंवर मौर्य की कथित तौर पर उसकी महिला मित्र ने अपने पति और भांजे के साथ मिलकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को मृतक के ही वाहन से मिर्जापुर जिले के सिरसी डैम के पास खाई में फेंक दिया और चालक को डरा-धमकाकर चुप रहने की हिदायत दी।
READ MORE: अयोध्या राजघाट में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में लगी भीषण आग, मंत्री दयाशंकर की अध्यक्षता में हो रहा यज्ञ
छानबीन में जुटी पुलिस
बाद में चालक के जरिए परिजनों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद शव की तलाश शुरू की गई। शुक्रवार को पुलिस ने मृतक के बड़े भाई घासी मौर्य की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया और सिरसी डैम के पास से शव बरामद कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

