IPL 2026 RCB vs SRH : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का पहला मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हो रहा है. यह बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. आईपीएल के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 202 रन का लक्ष्य दिया है.

मैच की पहली पारी में आरसीबी ने पावर प्ले में ही एसआरएच के तीन विकेट झटक लिए. कप्तान ईशान किसन ने क्लासेन के साथ मिलकर पारी को संभाला. ईशान किशन ने कुल 80 रन की शानदार पारी खेली. वहीं अनिकेत वर्मा ने 43 रन जोड़े. इन पारियों के बदलौत टीम ने सीजन के पहले ही मैच में 200 के पार स्कोर खड़ा कर दिया. एसआरएच को 202 रन का लक्ष्य मिला. एसआरएच के लिए रोमारियो शेफर्ड और जैकब डफी ने 3-3 विकेट लिए. वहीं भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा ने 1-1 विकेट झटके.
किसका पलड़ा भारी?
दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 25 मैच हुए हैं. 11 बार आरसीबी जीती, जबकि 13 बार हैदराबाद की टीम ने बाजी मारी. जिस मैदान पर ओपनिंग मैच होना है, वहां इन दोनों टीमों ने कुल 8 मैच खेले, जिनमें से 5 बार आरसीबी, जबकि 3 बार हैदराबाद टीम को जीत मिली.
RCB vs SRH मैच के लिए पिच रिपोर्ट
चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बैटिंग को मदद देती है. यहां पहले 6 ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी बहुत मदद मिलती है, बाकी फिर बल्लेबाजों की पिटाई शुरू हो जाती है. अब तक यहां खेले गए 100 में से 43 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते, जबकि 53 मैच चेज करने वाली टीम के खाते में गए. 4 मैचों का रिजल्ट नहीं निकला.
RCB vs SRH मैच में कितना टोटल बनेगा?
चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर रनों की बारिश होती है. मैदान छोटा है, तो छक्के आसानी से लगते हैं. आउटफील्ड तेज है, तो गेंद गैप में गई तो चौका होता है. इस मैदान पर हैदराबाद की टीम सबसे बड़ा 287 रनों का स्कोर बना चुकी है, जो बताता है कि यहां रन खूब बनते हैं. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 168 रन है. जिस तरह के बल्लेबाज दोनों टीमों के पास हैं, उसे देखते हुए 210 से 220 के बीच स्कोर बन सकता है.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा
इम्पैक्ट प्लेयर शिवांग कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड पायने, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन

