IPL 2026 RCB vs SRH : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 202 रन के बड़े लक्ष्य को 15.4 ओवर में ही हासिल कर जीत दर्ज की. यह आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 200 से अधिक रन चेज है. विराट कोहली ने 38 गेंदों पर 69 रन की नाबाद पारी खेली. साथ ही देवदत्त पडिक्कल ने 21 गेंदों में फिफ्टी जड़ी. इस मैच में देवदत्त ने 61 रन की पारी खेली.

मैच की पहली पारी में आरसीबी ने पावर प्ले में ही एसआरएच के तीन विकेट झटक लिए. कप्तान ईशान किसन ने क्लासेन के साथ मिलकर पारी को संभाला. ईशान किशन ने कुल 80 रन की शानदार पारी खेली. वहीं अनिकेत वर्मा ने 43 रन जोड़े. इन पारियों के बदलौत टीम ने सीजन के पहले ही मैच में 200 के पार स्कोर खड़ा कर दिया. एसआरएच को 202 रन का लक्ष्य मिला. एसआरएच के लिए  रोमारियो शेफर्ड और जैकब डफी ने 3-3 विकेट लिए. वहीं भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा ने 1-1 विकेट झटके. 202 रनों का पीछा करने उत्तरी आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 69, देवदत्त पडिक्कल ने 61 और रजत पाटीदार ने 31 रन बनाए। एसआरएच के लिए डेविड पेन ने 2 विकेट झटके, जबकि जयदेव उनादकट और हर्ष दुबे ने 1-1 लिया. आरसीबी ने 15.4 बॉल पर लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर – देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा

इम्पैक्ट प्लेयर – शिवांग कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड पायने, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन