मेरठ. एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां कलयुगी बेटे ने अपनी मां की गला दबाकर बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और गांव वालों के बीच सनसनी फैल गई. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस घटना की जांच कर रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें- UP में ‘मुर्दा’ सरकार, ‘सड़ा’ सिस्टम! झूठे हैं बहन-बेटियों की सुरक्षा के दावे, मेला देखकर लौट रही नाबालिग से गैंगरेप, यही है जीरो टॉलरेंस मुखिया जी?

बता दें कि पूरा मामला हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गढ़ी स्थित बंगाली कॉलोनी का है. जहां रहने वाले संजय का किसी बात को लेकर उसकी मां निर्मला से विवाद हो गया था. देखते ही देखते विवाद दोनों के बीच इतना बढ़ा कि बेटे ने आपा खो दिया और मां की गला दबाकर हत्या कर दी. मौके पर मौजूद लोग मंजर देखकर सहम उठे.

इसे भी पढ़ें- ‘सपा बहादुर अपनी बीमारी को दूर कीजिए, आपके हिस्से में…’, PM मोदी को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार

वहीं घटना के तुरंत बाद किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस बिना देरी किए मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. मृतका की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया है. फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है कि आखिर किस बात को लेकर मां-बेटे के बीच विवाद हुआ था. पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है.