लखनऊ. जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने अखिलेश यादव और सपा पर निशाना साधा था. जिस पर अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए कहा, हमारे प्रदेश में मेहमान बनकर आए हैं, हम उनको मेहमान मानकर ही सम्मान सहित विदा करेंगे. उनके इस बयान पर अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का बयान सामने आया है. उन्होंंने सपा सुप्रीमो पर करारा तंज कसा है.
इसे भी पढ़ें- लाल बना जी का जंजालः मां की गला दबाकर बेटे ने की हत्या, जानिए पूत से ‘कपूत’ बनने की पूरी कहानी
पंकज चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, प्रधानमंत्री को ‘मेहमान’ बताने वालों, कान खोलकर सुन लो उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता का हर घर मोदी जी का अपना घर है. मेहमान तो वो हैं, जो पांच साल में एक बार चुनाव देखकर एसी कमरों से बाहर निकलते हैं और हार दिखने पर संस्कारों का रोना रोते हैं. जो कुर्सी जाने के डर से कभी नोएडा की दहलीज लांघने की हिम्मत नहीं जुटा पाए, आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उसी नोएडा में भव्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन हुआ है.
इसे भी पढ़ें- चंद पैसों के लिए मौत का खेलः आइसक्रीम के पैसे मांगने पर अधेड़ ने युवक का सिर धड़ से किया अलग, दहला देगी हत्या की दास्तां
आगे पंकज चौधरी ने कहा, यह हवाई अड्डा उस ‘डरपोक और भ्रष्ट’ राजनीति के मुंह पर तमाचा है, जिसने नोएडा को सिर्फ अपनी तिजोरियां भरने का जरिया बनाया था. आपकी संकुचित सोच विकास की इस ऊँची उड़ान को कभी समझ ही नहीं पाएगी. रही बात विदाई की, तो 2027 में प्रदेश की जनता आपकी राजनीति पर ‘परमानेंट फुल स्टॉप’ लगाकर आपको ससम्मान घर बैठाने के लिए पूरी तरह तैयार है. सत्ताईस में सपा साफ.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

