कौशांबी. कत्ल की एक खौफनाक वारदात सामने आई है. जहां 2 बेटों ने बड़ी बेरहमी से अपने बाप को कुल्हाड़ी से काट डाला. खूनी वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. फिलहाल दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं. पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें- चंद पैसों के लिए मौत का खेलः आइसक्रीम के पैसे मांगने पर अधेड़ ने युवक का सिर धड़ से किया अलग, दहला देगी हत्या की दास्तां
बता दें कि पूरा मामला महेवा घाट थाना क्षेत्र के अजरौली गांव का है. जहां नाथन सरोज (60) ने 2 शादियां की थी. शादी के बाद नाथन सरोज ने अपनी दूसरी पत्नी के बेटे के नाम सवा बीघा जमीन कर दी थी. पिता का ये फैसला पहली पत्नी के 2 बेटों को बिल्कुल रास नहीं आया. इसी बात को लेकर पिता औऱ पहली पत्नी के दोनों बेटों के बीच विवाद हुआ करता था. वारदात वाले दिन भी जमीन बंटवारे को लेकर तीनों के बीच कहासुनी हुई.
इसे भी पढ़ें- ‘मेहमान’ बताने वालों, कान खोलकर सुन लो…PM मोदी को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर पंकज चौधरी का तंज, जानिए प्रदेश अध्यक्ष ने ऐसा क्या कहा
कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. इस दौरान गुस्साए बेटों ने पास में ही रखी कुल्हाड़ी से हमला कर पिता को मौत के घाट उतार दिया. वहीं खूनी वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पीएम के लिए भेजा. पुलिस झुरई और लवलेश की तलाश कर रही है. कत्ल के आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने की बात पुलिस कह रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

