एसआर रघुवंशी, गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले में दुष्कर्म (रेप) का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मामले में ब्यूटी पार्लर कोर्स सिखाने वाली संचालिका ही मुख्य किरदार निकली। संचालिका यास्मिन खान ने 22 वर्षीय युवती का अपने पति से कई बार दुष्कर्म कराया। दरिंदगी की हदें पार होने के बाद युवती थाने पहुंची तब मामले का खुलासा हुआ।
पति के साथ कमरे में जबरन भेजती थी
22 वर्षीय पीड़िता ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि पार्लर सिखाने वाली महिला यास्मीन खान ने अपने पति से कई बार रेप कराया। पीड़िता के अनुसार, पहली घटना चार महीने पहले हुई थी। महिला उसे घर बुलाकर पति शरीफ खान के साथ कमरे में जबरन भेजती थी।
MP कैडर से AGMUT कैडर में शिफ्ट हुए IAS रवि सिहाग: आईएएस इशिता राठी से शादी के बाद कैडर
धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा
आरोपी धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। बीते शनिवार को फिर बुलाकर गलत हरकत करने की कोशिश की। युवती के विरोध करने पर हाथापाई हुई और आरोपी घायल हो गया। परिजनों के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

