कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में नाबालिग की सनसनीखेज हत्या का वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी बीच सड़क पर 17 साल के नाबालिग पर हमला बोलते नजर आ रहे हैं।
प्रेम प्रसंग को लेकर दो दिन पहले वारदात
दरअसल मदन महल इलाके के दशमेश द्वार के पास छह बदमाशों ने घेर कर नाबालिग को मौत के घाट उतारा था। वीडियो में चाकू के वार के बाद जान बचाने दौड़ते समय मृतक सड़क पर गिरता नजर आ रहा है। आरोपी घायल नाबालिग के सड़क पर गिरने के बाद भी उस पर ताबड़तोड़ पत्थर बरसाते भी दिखाई दे रहे है। प्रेम प्रसंग को लेकर दो दिन पहले 17 साल के ऋषभ ठाकुर की बेरहमी से हत्या हुई थी।
सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार
आरोपियों के द्वारा बात करने के लिए बुलाए जाने पर अपने दोस्त के साथ मृतक ऋषभ ठाकुर गया था। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने ऋषभ ठाकुर पर सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे। हत्याकांड में शामिल 6 में से तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गढ़ा पुलिस ने मुख्य आरोपी यशराज पटेल उसके साथी हंसराज धुर्वे और अमन कटारिया को अरेस्ट किया है। फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। जानकारी आशीष जैन, सीएसपी ने दी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

