अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। नगर निगम सासाराम के फजलगंज स्थित शिव कॉलोनी मोहल्ले में आज रविवार (29 मार्च) की शाम एक विद्यार्थी की छत से गिरकर मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के चंदवा गांव निवासी सत्येंद्र पासवान के 17 वर्षीय पुत्र हरिओम उर्फ प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नए मकान की छत से गिरकर मौत
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि हरिओम रविवार को दरिगांव थाना क्षेत्र के फजलगंज स्थित अपने नए मकान पर आया था। छत से गिरने के बाद घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे इलाज के लिए वाराणसी ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
आत्महत्या की आशंका
दरअसल घटना को आत्महत्या के एंगल से भी जोड़कर देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हरिओम ने इस बार मैट्रिक का परीक्षा दिया था और रिजल्ट खराब आने के बाद उसने यह कदम उठाया है। लोगों का यह भी कहना है कि हरिओम ने पिछले वर्ष सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा द्वितीय श्रेणी से पास की थी, जिसके बाद उसने इस बार मैट्रिक का परीक्षा दिया था, लेकिन इस बार भी उसे अच्छे अंक नहीं मिले।
जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस
हालांकि पूरे मामले में आधिकारिक रूप से अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है और ना हीं परिजनों द्वारा कोई बात बताई जा रही है। वहीं दरिगांव थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
81.79% बच्चे हुए सफल
बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज रविवार को मैट्रिक (10वीं) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बोर्ड कार्यालय से आधिकारिक रूप से नतीजे घोषित किए। इस साल कुल 12,35,743 विद्यार्थी सफल रहे हैं, जिससे कुल पास प्रतिशत 81.79% रहा।
ये भी पढ़ें- बिहार मैट्रिक रिजल्ट: रोहतास की खुशी कुमारी ने पूरे बिहार में हासिल किया 8वां स्थान, गणीत और विज्ञान में मिले 100 अंक
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

