शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश में सोमवार से युवा विधायक सम्मेलन की शुरुआत होने जा रही है। दो दिवसीय कार्यक्रम में 3 राज्यों के विधायक शामिल होंगे। प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव भी इसमें शामिल होंगे।
सक्रिय भागीदारी पर मंथन के लिए जुटेंगे युवा विधायक
दरअसल, लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी पर मंथन के लिए युवा विधायक जुटेंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कार्यक्रम से पहले तैयारियों का जायजा लिया। राष्ट्रकुल संसदीय संघ तीन राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के युवा विधायकों का यह सम्मेलन होगा।

सम्मेलन में होंगे 5 सत्र
30-31 मार्च को मध्य प्रदेश विधानसभा में इसका आयोजन होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत करना और युवा जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर मंथन करना है। सम्मेलन में लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। सम्मेलन के दौरान कुल पांच सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पहले दिन तीन और दूसरे दिन दो सत्र होंगे।
CG, MP और राजस्थान के MLA होंगे शामिल
सम्मेलन में 45 वर्ष से कम उम्र वाले मध्यप्रदेश के 37, राजस्थान के 13 और छत्तीसगढ़ के 13 विधायक शामिल होंगे। कल सुबह 9:30 बजे से सम्मेलन शुरू होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे।

2 दिनों तक जानिए क्या होगा?
सम्मेलन के प्रथम दिवस ‘लोकतंत्र और नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करने के लिए युवा विधायकों की भूमिका’ विषय पर मंथन होगा। सम्मेलन के दूसरे दिन 31 मार्च को ‘विकसित भारत 2047- युवा विधायकों के दायित्व और चुनौतियां’ विषय पर मंथन होगा। समापन समारोह में राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश उपस्थित रहेंगे। संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

