समीर शेख, बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी में उधार एक शख्स की मौत की वजह बन गई। महज 100 रुपए के लिए 3 युवकों ने सीने और प्राइवेट पार्ट पर वार कर उसकी बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी घटना पाटी थाना क्षेत्र की है। 

तीन युवकों ने 100 रुपये की उधारी के लिए की हत्या

जमरिया फलिया पाटी में 35 वर्षीय फुल सिंग की तीन युवकों ने 100 रुपये की उधारी को लेकर हत्या कर दी। रविवार को पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उधारी चुकाने को लेकर दोनों के बीच पहले विवाद हुआ। बहस से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने फुलसिंग के सिर,सीने व गुप्तांग में मारपीट कर हत्या कर दी।

100 रुपए उधार बनी मौत की वजह

थाना प्रभारी रामदास यादव ने बताया कि मृतक किसान फुलसिंग ने मनीष से 100 रुपए उधार लिये थे। वापस नहीं लौटाने पर अपने दोस्त के साथ मिलकर फुलसिंग से मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए थे। 

3 आरोपी गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पीएम के लिए भेजकर आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने टीम बनाकर आरोपी मनीष, वीरेंद्र और रणछोड़ को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू की। किसान की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m