राजधानी दिल्ली में इस साल गर्मी ने समय से पहले ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। फरवरी के बाद अब मार्च का महीना भी सामान्य से अधिक गर्म दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में दिन और रात दोनों का तापमान औसतन 2 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहा। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि रात का तापमान पिछले चार वर्षों में सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। आमतौर पर मार्च में हल्की ठंडक महसूस होती है, लेकिन इस बार रातें भी गर्म बनी हुई हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस बार मार्च में सामान्य से लगभग 20 प्रतिशत अधिक बारिश भी दर्ज की गई है। इसके बावजूद तापमान में कमी नहीं आई, जो मौसम के असामान्य रुख को दर्शाता है। इससे पहले फरवरी महीना भी सामान्य से काफी ज्यादा गर्म रहा था। दिल्ली में फरवरी का सामान्य अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस होता है, लेकिन इस बार यह 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यानी करीब 2.9 डिग्री ज्यादा।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिन और रात दोनों का तापमान औसतन करीब 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। मार्च का पहला पखवाड़ा खासतौर पर काफी गर्म रहा। इस दौरान ज्यादातर दिनों में तापमान सामान्य से 3 से 8 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा गर्म दिन 11 मार्च रहा, जब अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
हालांकि, दूसरे पखवाड़े में पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता बढ़ी। इनके प्रभाव से दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे शुरुआती तेज गर्मी पर कुछ हद तक ब्रेक लगा। इसके बावजूद, तेज धूप और बढ़ती सौर तीव्रता के चलते पूरे महीने का तापमान सामान्य से ऊपर ही बना रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, मार्च में अब तक का औसत अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य 29.9 डिग्री सेल्सियस से करीब 2.5 डिग्री ज्यादा है। वहीं, औसत न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य 15.6 डिग्री सेल्सियस से लगभग 1.8 डिग्री अधिक है।
इस साल मार्च में सामान्य से करीब 20 प्रतिशत ज्यादा बारिश भी हुई, लेकिन इसका तापमान पर खास असर नहीं पड़ा। उल्टा, रातें ज्यादा गर्म बनी रहीं। वर्ष 2022 के बाद इस बार मार्च की रातें सबसे अधिक गर्म दर्ज की गई हैं, जिससे लोगों को रात के समय भी राहत नहीं मिल पा रही है। इससे पहले फरवरी महीना भी सामान्य से ज्यादा गर्म रहा था, जहां अधिकतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया।
20 फीसदी ज्यादा बारिश
आंकड़ों के मुताबिक, मार्च में अब तक का औसत अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य 29.9 डिग्री से करीब 2.5 डिग्री ज्यादा है। वहीं, औसत न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य 15.6 डिग्री से लगभग 1.8 डिग्री अधिक है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि वर्ष 2022 के बाद इस बार मार्च की रातें सबसे ज्यादा गर्म रही हैं, जिससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल रही।
आज फिर तेज हवा के साथ हल्की वर्षा के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले तक दिल्ली में गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। मानक वेधशाला सफदरजंग में रविवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा है। 12 मार्च के बाद यह पहला मौका है जब तापमान फिर से 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। इसके साथ ही, हवा में नमी (आर्द्रता) का स्तर 36 से 83 फीसदी के बीच दर्ज किया गया, जिससे उमस का अहसास भी बना रहा।
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते दिखेगा बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते सोमवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा है। 12 मार्च के बाद यह पहला मौका है जब तापमान फिर से 35 डिग्री के पार पहुंचा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। आर्द्रता का स्तर 36 से 83 फीसदी के बीच दर्ज किया गया, जिससे उमस का एहसास भी बना रहा।
मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। यानी तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।
दिल्ली की हवा साफ-सुथरी
इस बीच राहत की बात यह है कि मौसम के इन कारकों के चलते दिल्ली की हवा लगातार साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, रविवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 198 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। अनुमान है कि अगले दो दिनों तक हवा की गुणवत्ता इसी स्तर पर बनी रहेगी। गौरतलब है कि इस साल फरवरी के बाद मार्च का महीना भी सामान्य से ज्यादा गर्म रहा है। हालांकि बीच-बीच में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश और तेज हवाएं चलीं, लेकिन इसके बावजूद औसत तापमान सामान्य से ऊपर ही बना रहा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

