गर्मी के मौसम में तेज धूप, पसीना और उमस होना स्वाभाविक है. एयर ये सभी समस्याएं सिर्फ हमारी स्किन को ही नहीं बल्कि मेकअप को भी खराब कर देती है. मेकअप करने के कुछ ही घंटों में ऑयल और पसीने के कारण पूरा मेकअप मेल्ट होने लगता है और इससे चेहरा न तो फ्रेश दिखता है और न ही आकर्षक. विशेषतौर से वो लोग जिनका फील्ड वर्क होता है या जिनका काम बाहर का होता है उन्हें यह समस्या और भी ज्यादा परेशान करती है. ऐसे में जरूरी है कि मेकअप सिर्फ लगाया ही न जाए, बल्कि उसे सही तरीके से सेट और सुरक्षित भी किया जाए ताकि वह लंबे समय तक टिका रहे.

गर्मियों में मेकअप को लंबे समय तक टिकाना थोड़ा टफ है लेकिन सही स्किनकेयर, सही प्रोडक्ट्स और कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप पूरे दिन अपना मेकअप फ्रेश और खूबसूरत बनाए रख सकती हैं. तो आइए जानते हैं क्या हैं वो टिप्स.
- स्किन को करें तैयार मेकअप करने से पहले सबसे जरूरी स्टेप है. सबसे पहले चेहरे को अच्छे से क्लीन करें और ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर लगाएं. इससे त्वचा हाइड्रेट रहेगी और मेकअप बेहतर तरीके से सेट होगा.
- प्राइमर है जरूरी स्टेप मेकअप में शुरुआत में प्राइमर लगाना बहुत जरूरी है. ये आपकी स्किन और मेकअप के बीच एक लेयर बनाता है, जिससे मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है.
- हल्का, ऑयल-फ्री फाउंडेशन लें गर्मियों में हैवी फाउंडेशन की जगह लाइटवेट और ऑयल-फ्री फाउंडेशन या बीबी क्रीम का इस्तेमाल करें.यह स्किन को नैचुरल लुक देता है और पसीने में भी ज्यादा नहीं बहता.
- कंसीलर का सही इस्तेमाल मेकअप करने में कंसीलर बहुत जरूरी पार्ट है. लेकिन जहां जरूरत हो वहीं कंसीलर लगाएं और उसे अच्छी तरह ब्लेंड करें. ज्यादा प्रोडक्ट लगाने से मेकअप जल्दी क्रैक हो सकता है.
- सेटिंग पाउडर apply करें मेकअप को सेट करने के लिए ट्रांसलूसेंट पाउडर का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है. खासकर टी-ज़ोन (माथा, नाक, ठोड़ी) पर इसे जरूर लगाएं. इससे भी आपका मेकअप सेट रहेगा.
- वॉटरप्रूफ मेकअप चुनें वैसे तो हमें हमेशा ही वाटरप्रूफ मेकअप का इस्तेमाल करना चाहिए लेकिन गर्मियों में तो ये सबसे जरूरी है. क्योंकि अगर मेकअप वाटरप्रूफ नहीं है तो आपका पूरा मेकअप बह सकता है. काजल, मस्कारा और आईलाइनर जैसे प्रोडक्ट्स वॉटरप्रूफ ही इस्तेमाल करें, जिससे पसीने में भी वे स्मज न हों.
- सेटिंग स्प्रे करें use हमेशा मेकअप पूरा करने के बाद सेटिंग स्प्रे जरूर लगायें. ये आपके मेकअप को लॉक करके रखेगा और लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखता है.
- ब्लॉटिंग पेपर रखें साथ जब भी आप मेकअप करके बाहर निकल रहे हैं तो अपने साथ ब्लांटिंग पेपर जरूर रखें. इससे आप स्कीन के एक्स्ट्रा ऑयल को सोक कर सकते हैं और आपका मेकअप खराब नहीं होगा.
- आंखों और होंठों को रखें सिंपल गर्मियों में ज्यादा हैवी मेकअप करने से बचना चाहिए. लाइट और नैचुरल शेड्स का इस्तेमाल करें, जिससे लुक फ्रेश और एलिगेंट लगे. खासतौर से आंखों की ज़्यादा भड़कीला मेकअप ना करें और लिप्स से लिए भी न्यूड लाइट शेड चुनें.
- चेहरे को बार- बार न छुएं चेहरे को बार-बार छूना भी हमारी सबसे बड़ी गलती होती है. ऐसा करने से भी मेकअप बहुत जल्दी खराब हो सकता है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

