कुंदन कुमार, पटना। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और सीएम नीतीश ने आज सोमवार (30 मार्च) को बिहार विधानमंडल के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। दोनों नेता राज्यसभा चुनाव के लिए निर्वाचित हुए हैं। सीएम नीतीश और नितिन नबीन के इस्तीफे पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की प्रतिक्रिया सामने आई है।
‘बिहार के विकास में दोनों नेताओं का बड़ा योगदान’
संजय सरावगी ने कहा कि, मुख्यमंत्री नीतीश जी जब सता में आएं तो जंगलराज को खत्म कर बिहार को आगे बढ़ाया। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी भी सरकार के और संगठन में बहुत काम किया है। आज बिहार जिस मुकाम तक पहुंचा है। इसमें इन नेताओं का बड़ा योगदान है। बिहार तमिलनाडु के बाद दूसरा बढ़ते अर्थव्यवस्था वाला राज्य बन गया है।
तेजस्वी को लेकर दिया बड़ा बयान
वहीं, जब उनसे सवाल किया गया कि तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार करने के लिए केरल गए हैं। इसपर संजय सरावगी ने कहा कि, बिहार में क्या हाल हुआ? वो तो सभी ने देखा है। केरल के जाकर क्या कर लेंगे? वो भी देखिएगा। उन्होंने कहा कि, बिहार में उनका अपना नेता प्रतिपक्ष का पद बचेगा कि नहीं? इसकी तो उम्मीद ही नहीं है, दूसरे को क्या जीत दिलवाएंगे।
केरल में तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी राजद
केरल दौरे पर जाने से पहले तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, उनकी पार्टी वहां मजबूती से चुनाव लड़ रही है और तीन सीटों पर समझौता हुआ है। उन्होंने दावा किया कि न तो केरल में और न ही पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। बता दें कि राजद केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।
ये भी पढ़ें- ‘…कोई यहां CM नहीं बन सकता’, नीतीश के MLC पद से इस्तीफा देने पर जदयू विधायक ने कर दी ये बड़ी मांग
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

