IPL 2026, RR vs CSK : आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। 19वें सीजन के तीसरे मुकाबले में टॉस राजस्थान रॉयल्स ने जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने आरआर को 128 रन का टारगेट दिया है।
दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें मुकाबला काफी करीबी रहा है। चेन्नई ने 16 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान को 15 जीत मिली हैं। दोनों टीमों के बीच जीत-हार का अंतर बहुत कम है, जिससे मुकाबला हमेशा टक्कर का रहता है।
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों का कमाल देखने को मिलता है, जिसमें अब तक यहां पर खेले गए मुकाबलों में प्रति ओवर कम से कम 9 रन के आसपास बनते हुए देखने को मिले हैं। वहीं स्पिन गेंदबाजों को पिच से थोड़ी मदद बीच के ओवर्स में जरूर मिल सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है, ताकि बाद में टारगेट का पीछा आसानी से किया जा सके।
मैच कहां देख सकेंगे लाइव?
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच IPL 2025 के इस मैच को आप अपने स्मार्टफोन में JioCinema या jiostar ऐप पर ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके अलावा, टेलीविजन पर Star Sports के चैनलों पर भी मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Lalluram.com पर भी देख और पढ़ सकते हैं।
देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा (डब्ल्यू), जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद
इम्पैक्ट प्लेयर : सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजापनीत सिंह, रामकृष्ण घोष
राजस्थान रॉयल्स (RR)
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर : डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, तुषार देशपांडे

