बस्ती। जिले में पत्नि से पीड़ित युवक ने ‘तलाक’ की मन्नत पूरी होने पर 9 किलोमीटर की दंडवत यात्रा करके मां बैडवा समय माता मंदिर पहुंच दर्शन किए। 2022 में योगेश की शादी के बाद से ही गृह कलह के चलते उसके जीवन में भूचाल चल रहा था। योगेश ने मन्नत मांगकर कोर्ट तक अर्जी पहुंचाई.. जो की कोर्ट से मंजूर हुई और तलाक हो गया।
प्रशासन से पहले ली अनुमति
दंडवत यात्रा के लिए उसने बाकायदा पहले प्रशासन से अनुमति भी ली। पति ने एसडीएम से सड़क मार्ग पर दंडवत यात्रा करने की मंजूरी मांगी थी, जिसे स्वीकृति भी मिल गई। प्रशासन ने उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दो पुलिसकर्मियों की भी तैनाती कर दी, जो पूरी यात्रा के दौरान उसके साथ मौजूद रहे।
READ MORE: मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
यात्रा शारीरिक रूप से काफी कठिन
सुबह उसने बिना अन्न और जल ग्रहण किए अपनी कठिन यात्रा की शुरुआत की। लगभग 9 किलोमीटर लंबी दूरी को उसने दंडवत करते हुए करीब 12 घंटे में पूरा किया। यह यात्रा शारीरिक रूप से काफी कठिन मानी जाती है, लेकिन उसने अपने संकल्प के प्रति दृढ़ता दिखाई। यात्रा के दौरान उसके परिवार के सदस्य और गांव के कई लोग भी उसके साथ चलते रहे और मां के जयकारे लगाते रहे, जिससे माहौल धार्मिक बना रहा।
READ MORE: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, प्रयागराज से गाजियाबाद तक होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
शाम करीब 6 बजे वह भानपुर स्थित मंदिर पहुंचा, जहां उसने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रसाद चढ़ाकर माता का आशीर्वाद लिया। इस अनोखी घटना के बाद पूरे इलाके में पति-पत्नी के रिश्तों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

